फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   One crore cheated in the name of job in secretariat, report filed

Kanpur: सचिवालय में नौकरी के नाम पर एक करोड़ ठगे, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 23 Feb 2023 10:14 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 23 Feb 2023 10:14 AM IST
सार

सचिवालय में नौकरी लगवाने के नाम एक करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू की।

विज्ञापन
One crore cheated in the name of job in secretariat, report filed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सचिवालय में नौकरी लगवाने के नाम पर फिरोजाबाद के नरीरपुर भड़ाईपुरवा गांव निवासी गजेंद्र सिंह ने बिठूर के नारामऊ बांगर निवासी रामबरन सिंह, पत्नी डॉ. अनुपम, बेटे पुनीत और राहुल पर एफआईआर दर्ज कराई है। गजेंद्र ने पुलिस को बताया कि अगस्त 2020 में उनकी पुनीत से मुलाकात हुई थी।

विज्ञापन


पुनीत के पिता रामबरन ने खुद को रिटायर्ड पीसीएस अफसर बताकर सचिवालय में नौकरी का झांसा दिया। झांसे में फंसे गजेंद्र ने खुद की और आठ दस रिश्तेदारों की नौकरी लगवाने के लिए एक करोड़ रुपये दे दिए। आरोप है कि ठग ने खुद का रुतबा दिखाने के लिए एक भाजपा नेता का हवाला देते हुए सबकी मुलाकात लखनऊ में एक बड़े अफसर से कराई थी। रुपये मांगने पर आरोपी ने एक मुकदमा भी दर्ज करवा दिया था। पीड़ित ने डीसीपी पश्चिम से गुहार लगाई जिसके बाद उनके आदेश पर बिठूर थाने में आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में खयानत, धमकी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed