फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   One arrested in Hamirpur with one and a half quintals of banned meat

Hamirpur Smuggler: सवा क्विंटल प्रतिबंधित मांस सहित एक गिरफ्तार, तीन आरोपियों की तलाश में दो टीमें गठित

Sun, 02 Oct 2022 12:39 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 02 Oct 2022 12:39 AM IST
सार

फत्तेपुरवा गांव के पास पुलिस चेकिंग के दौरान गोकश धर दबोचे गए। पुलिस ने सवा क्विंटल प्रतिबंधित मांस सहित एक तस्कर को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन
One arrested in Hamirpur with one and a half quintals of banned meat
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले में मौदहा कोतवाली क्षेत्र के फत्तेपुरवा गांव के पास पुलिस ने गोकशी करने वाले एक तस्कर को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपी के पास से सवा क्विंटल प्रतिबंधित मांस, औजार, दो बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद किया है।

विज्ञापन

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ गौवध अधिनियम के तहत मामला दर्जकर फरार तस्करों की तलाश शुरू कर दी है। बता दें कि शुक्रवार की शाम खंडेह के जंगलों में गोकशी करके प्रतिबंधित मांस ले जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। इस पर पुलिस ने गुसियारी के नजदीक फत्तेपुरवा मोड़पर चौकसी बढ़ा दी।
विज्ञापन

इसी दौरान गांव की ओर से दो बाइकों में सवार कुछ लोग आते दिखाई दिए। जैसे ही बाइक सवारों की नजर पुलिस पर पड़ी, तो वो लोग बाइकों, प्रतिबंधित मांस और औजार वहीं फेंककर भागने लगे। उनका पीछा कर पुलिस ने एक तस्कर को दबोच लिया। वहीं, तीन तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी की तलाशी में एक तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं। वहीं बोरियों में भरा करीब सवा क्विंटल प्रतिबंधित मांस मिला है। पूलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम गुसियारी निवासी कल्लू उर्फ वहीद खान बताया है।

वहीं मौके से आरोपी बाबू उर्फ अब्दुल, लाला, कम्हरिया निवासी आरोपी का नाम नहीं बता सका है। सीओ विवेक कुमार यादव ने बताया कि यह गंभीर मामला है। तस्करी में शामिल तीनों फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें बनाई गई हैं। जल्द ही उनकी भी गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed