फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   One accused sent to jail for assaulting and taking hostages in Cosmogin Lounge

Kanpur News: कॉस्मोजिन लाउंज में बंधक बनाकर मारपीट में एक आरोपी भेजा गया जेल

Sat, 30 Aug 2025 02:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
One accused sent to jail for assaulting and taking hostages in Cosmogin Lounge
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कानपुर। ग्वालटोली थानाक्षेत्र में स्थित कॉस्मोजिन लाउंज में ठेकेदार सैफ को बंधक बनाकर मारपीट के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को डिप्टी पड़ाव निवासी मयंक गुप्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। ठेकेदार का आरोप था कि बकाया रकम मांगने पर चर्चित अधिवक्ता अखिलेश दुबे के करीबी आयुष मिश्रा उर्फ लवी ने साथियों संग मिलकर पीटा था।

रेलबाजार निवासी ठेकेदार सैफ ने 10 अगस्त को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि उन्होंने चर्चित अधिवक्ता अखिलेश के करीब आयुष मिश्रा उर्फ लवी के कॉस्मोजिन लाउंज के निर्माण का 10 जुलाई 2024 को ठेका लिया था। निर्माण में 59 लाख रुपये लगे थे। इस दौरान उन्हें 32.50 लाख रुपये दिए गए। निर्माण पूरा होने के बाद 16 अप्रैल 2025 को वह बची रकम लेने कॉस्मोजिन लाउंज पहुंचे तो आयुष मिश्रा उर्फ लवी, उसके भाई आशीष उर्फ लकी, सौरभ द्विवेदी, प्रशांत समेत अन्य लोगों ने उन्हें व उनके कर्मचारी को बंधक बनाकर मारपीट की। साथ ही दुष्कर्म के फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर 2.50 लाख रुपये छीनकर भगा दिया था। ग्वालटोली इंस्पेक्टर अमान सिंह ने बताया कि कॉस्मोजिन लाउंज में ठेकेदार को बंधक बनाकर पीटने के मामले में विवेचना में मयंक गुप्ता का नाम बढ़ा था। गुरुवार रात उसे संगीत टॉकीज के पास से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed