Kanpur: लेखपाल के घर धावा बोलने वाले बेनकाब, पुलिस का दावा- गुमराह कर रहा है युवक, मकसद स्पष्ट नहीं
बिधनू थाना क्षेत्र में लेखपाल की बेटी के अपहरण की कोशिश करने वाले चार युवकों को ट्रेस कर लिया गया है। वहीं, एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि सवालों का स्पष्ट जवाब नहीं दे रहा है। इसलिए पुलिस यह पता नहीं कर सकी है कि चारों युवक लेखपाल के घर में क्यों घुसे थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में बिधनू की कठोंगर नई बस्ती में लेखपाल के घर पर धावा बोलने वाले चारों युवकों की पुलिस ने पहचान कर ली है। सोमवार को एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। अन्य तीन अभी गिरफ्त से दूर हैं। मंगलवार को पुलिस इसका खुलासा कर सकती है।
मूलरूप से घाटमपुर के पतारा निवासी लेखपाल आलोक तिवारी पारिवार संग कठोंगर नई बस्ती में रहते हैं। परिवार में उनकी पत्नी अरुणा, बेटी आध्या व बेटा आदित्य है। बीते शनिवार को दोपहर तीन बजे तीन युवक उनके घर पहुंचे थे। एक ने पीने का पानी मांगा था।
जब अरुणा ने पानी दे दिया था तभी असलहों से लैस तीनों युवक उनको धक्का मारकर घर के भीतर घुस गए थे। अरुणा ने दावा किया था कि युवक उनकी बेटे को अगवा करने का प्रयास कर रहे थे। हालांकि अरुणा उनसे भिड़ गई थीं, जिससे वह फरार हो गए थे।
पुलिस की जांच में सामने आया कि वारदात में कुल चार युवक ही शामिल हैं। ये सभी किदवईनगर के रहने वाले हैं। इसमें रमन उर्फ विशाल नाम के युवक को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ जारी है और वारदात की वजह तलाशी जा रही है।
दो बाइकों से पहुंचे थे चारों आरोपी
पुलिस के मुताबिक आरोपी दो बाइकों से लेखपाल के घर के पास पहुंचे थे। दो बदमाश सफेद रंग की पल्सर थे, जबकि अन्य हीरो की एक बाइक से थे। कुछ देर तक रेकी करने के बाद उन्होंने लेखपाल के घर की घंटी बजाई थी। फिर भीतर दाखिल हुए थे। हालांकि अरुणा की सजकता से युवक अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके थे।
गुमराह कर रहा युवक, मकसद स्पष्ट नहीं
पुलिस रमन से पूछताछ करने में जुटी है। वह सवालों का स्पष्ट जवाब नहीं दे रहा है। इसलिए पुलिस यह पता नहीं कर सकी है कि चारों युवक लेखपाल के घर में क्यों घुसे थे। मकसद लूट करना था या बेटी का अपहरण या फिर किसी की हत्या, यह साफ नहीं हुआ है।
एक तथ्य यह भी
पुलिस की पूछताछ में रमन ने एक और बात बताई है। उसका कहना है कि वह लड़की के चक्कर में एक घर में घुसने की साजिश रची थी। जिस घर को निशाना बनाया वह उस लड़की का नहीं था। गलती से उस घर में घुस गए। हालांकि इस बात पर पुलिस यकीन नहीं कर रही है। विस्तृत जानकारी उससे ले रही है।
एक युवक को हिरासत में लिया गया है। वारदात में कुल चार आरोपी शामिल थे। फरार आरोपियों की तलाश जारी है। मोटिव अभी स्पष्ट नहीं है। जल्द खुलासा किया जाएगा। -प्रमोद कुमार, डीसीपी साउथ