फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   On the knock of cold, the night shelters are in bad shape, somewhere there is dirt and somewhere waterlogged

ठंड की दस्तक पर रैन बसेरे बदहाल, कहीं गंदगी तो कहीं जलभराव

Tue, 16 Nov 2021 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
On the knock of cold, the night shelters are in bad shape, somewhere there is dirt and somewhere waterlogged
झींझक स्थित बदहाल रैन बसेरा परिसर। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। ठंड का असर बढ़ने लगा है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी आई है। वहीं जिले के अधिकांश रैन बसेरे बदहाल पड़े हैं। कई रैन बसेरों में ताले लटक रहे हैं तो कई जगहों पर गंदगी फैली है। राजपुर के रैन बसेरा के आसपास जलभराव है। इससे रात के समय दूर दराज से आने वाले मुसाफिरों, मजदूरी पेशा लोगों को भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिले में हर साल ठंड के मौसम में 13 रैन बसेरे सक्रिय किए जाते हैं। इसमें सात अस्थायी हैं, जबकि छह रैन बसेरे स्थायी है। एडीएम ने तीन दिन पूर्व सभी निकायों को रैन बसेरा सक्रिय करने के निर्देश दिए थे। हालांकि अभी तक निकायों में रैन बसेरा सक्रिय नहीं किए गए हैं। ऐसेे में रात में भटक कर आए राहगीरों को रुकने का कोई इंतजाम नहीं है।
विज्ञापन

झींझक के क्रय विक्रय परिसर में अस्थायी रैन बसेरे में कोई सूचना बोर्ड या फिर सूचना तक चस्पा नहीं है। ऐसे में जरूरतमंद को रात्रि विश्राम के लिए आश्रय मिलने पर संशय बना है। यहां परिसर बेहद गंदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निकाय के लिपिक बृजेश कुमार ने बताया कि परिसर का रंग रोगन होना है। कलक्ट्रेट के आपदा लिपिक वीरेंद्र राव ने बताया कि रैन बसेरे संबंधी सूचना निकायों से मांगी गई है। एडीएम वित्त एवं राजस्व जेपी गुप्ता ने बताया कि सभी निकायों में रैन बसेरे जल्द सक्रिय किए जाएंगे।
अकबरपुर का रैन बसेरा बना डस्टबिन स्टोर
अकबरपुर में पराग डेयरी के पास नगर पंचायत का रैन बसेरा बना है। पिछले साल यहां हॉल में प्लास्टिक के डस्टबिन रख दिए गए। इसकी वजह से रैन बसेरा संचालित नहीं किया गया। इस साल भी यहां रैन बसेरा संचालन की कोई तैयारी नहीं की गई है। यह भवन पुराना बस स्टाप के बेहद नजदीक है। वहीं रूरा चौराहा व ओवर ब्रिज चौराहा भी नजदीक है।

जिला अस्पताल रैन बसेरा में भी अव्यवस्था हावी
जिला अस्पताल में शिव ग्रामोद्योग संस्थान कानपुर रैन बसेरा का संचालन करता है। आठ कमरों में 60 बेड उपलब्ध है। पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी नगर निकाय की है। अलबत्ता यह जिम्मेदारी निभाने के प्रति निकाय प्रशासन संजीदा नहीं है। सोमवार दोपहर 12 बजे तक यहां बिस्तर अस्त व्यस्त मिले। साफ सफाई नहीं की गई थी। बेड पर गंदा तकिया रखा था। शौचालय भी गंदे मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed