फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   On the 12th, the village secretary will stop the operation of the cowshed and protest at the Vikas Bhawan.

Kanpur News: 12 को गोशाला का संचालन बंद कर विकास भवन में धरना देंगे ग्राम सचिव

Sat, 07 Feb 2026 02:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 07 Feb 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
On the 12th, the village secretary will stop the operation of the cowshed and protest at the Vikas Bhawan.
डेरापुर। संदलपुर ब्लॉक के धरमपुर में संचालित गोशाला में अनियमितता के आरोप में पंचायत सचिव को निलंबित किए जाने से ग्राम सचिवों में नाराजगी है। अब ग्राम पंचायत अधिकारी संघ-ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन समन्वय समिति ने सीडीओ को पत्र देकर निलंबन वापस लेने की मांग की है। इसके साथ ही 11 फरवरी तक निलंबन वापस न लिए जाने पर 12 फरवरी से गोशालाओं का संचालन बंद कर विकास भवन में धरना देने का ऐलान किया है।
विज्ञापन


समन्वय समिति के अध्यक्ष अनुराग त्रिवेदी और महामंत्री आशीष कुमार मिश्रा ने बताया कि 2 फरवरी को एसडीएम सिकंदरा व बीडीओ संदलपुर ने शाम चार बजे धरमपुर गोशाला का निरीक्षण किया था जिसमें सभी व्यवस्थाएं ठीक पाई गई थीं। तीन फरवरी को त्योहार के चलते पंचायत सचिव सरफराज हुसैन संपदा पोर्टल पर स्वीकृत आकस्मिक अवकाश पर थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने गाेशाला में अनियमितता का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि जांच के लिए पहुंचे तहसीलदार, नायब तहसीलदार व बीडीओ ने कथित फर्जी वीडियो के आधार पर एसडीएम को अनियमितता संबंधी रिपोर्ट सौंप दी और जांच समिति ने पंचायत सचिव से कोई जानकारी भी नहीं ली। एक पक्षीय रिपोर्ट के आधार पर बिना पक्ष सुने निलंबन की कार्रवाई कर दी गई। जो कर्मचारी नियमावली का उल्लंघन है। समिति ने कहा कि अवकाश पर होने के कारण पंचायत सचिव पर उत्तरदायित्व निर्धारित नहीं किया जाना चाहिए और उन्हें शीघ्र बहाल किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

....................

गोशाला में बनवाई जाए बाउंड्री, सौंपा ज्ञापन
डेरापुर। ग्राम पंचायत अधिकारी संघ–ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन समन्वय समिति के अध्यक्ष अनुराग त्रिवेदी महामंत्री आशीष कुमार मिश्रा ने बताया कि गोशालाओं की बाउंड्रीवाल क्रिटिकल गैप की धनराशि से बनवाये जानें और समस्त गोशालाओं की अराजक तत्वों से सुरक्षा सुनिश्चित कराने के साथ गोवंशों की गोशाला में मौत होने पर शव के निस्तारण के मामले में पशुपालन विभाग के कर्मचारियों का उत्तरदायित्व निर्धारित करने के संबंध में भी सीडीओ को पत्र देकर जरूरी कार्यवाही करने की मांग की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed