{"_id":"6a1b4c0d8f0953178408a8ec","slug":"on-may-30-the-mercury-reached-349-degrees-for-the-first-time-in-56-years-kanpur-news-c-12-1-knp1049-1540917-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: 56 साल में 30 मई को पहली बार पारा 34.9 डिग्री पर आया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: 56 साल में 30 मई को पहली बार पारा 34.9 डिग्री पर आया
विज्ञापन
कानपुर। मौसमी गतिविधियों ने छठवें दिन नौतपा को ठंडा कर दिया। 56 साल में पहली बार 30 मई को दिन का अधिकतम तापमान सबसे अधिक निचले स्तर 34.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि में वर्ष 1971 से उपलब्ध मौसम के आंकड़ों में 30 मई को अब तक यह सबसे कम तापमान है। मौसम विभाग ने दो जून तक इसी तरह का मौसम बने रहने का अनुमान जारी किया है।
शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य औसत से 5.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री कम रहा है। 48 घंटे में अधिकतम तापमान 7.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री घटा है। सीएसए की मौसम वेधशाला में 3.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। बादलों के साथ तेज हवाओं और बारिश से लोगों को लू के थपेड़ों से निजात मिल गई।
सीएसए के मौसम विभाग के नोडल एवं तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि मौसम अभी इसी तरह बना रहेगा। रविवार को बारिश अगर नहीं भी होती है तो बादल बने रहेंगे। यह मौसम प्रणाली दो जून तक बने रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने कानपुर परिक्षेत्र समेत आसपास के इलाकों में तेज हवा चलने, मेघगर्जना और मध्यम बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। कहीं-कहीं हवाओं की गति 80 किमी प्रति घंटा तक होने की संभावना व्यक्त की गई है।