फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   On Diwali, sweets doubled the color of the dry fruit market.

Kanpur News: दिवाली पर मिठाइयों ने मेवा बाजार की रंगत दो गुना बढ़ाई

Thu, 16 Oct 2025 02:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
On Diwali, sweets doubled the color of the dry fruit market.
कानपुर। दिवाली के लिए मेवा बाजार भी गुलजार है। बीते दिनों सन्नाटे में रहने वाले बाजार की रंगत को मिठाई कारोबार ने दो गुना कर दिया है। दरअसल मेवा की मिठाइयों के लिए मिठाई कारोबारियों ने बंपर ऑर्डर दिए हैं। वहीं मेवा की पैंकिंग भी बाजार में एक से बढ़कर एक लाई गई है। इनकी भी बाजार में बहुत अच्छी मांग है जो पूरी दिवाली तक रहने का अनुमान है।
विज्ञापन

शहर के नयागंज में मेवा का थोक बाजार है। यहां पर 500 से ज्यादा दुकानें हैं। बाजार इन दिनों दिन-रात गुलजार हैं। काजू, बादाम, पिस्ता, किशमिश, अखरोट, अखरोट गिरी की बंपर मांग है। भावों में स्थिरता के चलते मांग ज्यादा है। कारोबारियों ने बताया कि शहर में मिठाई का कारोबार लगातार बढ़ता जा रहा है। मेवा और महंगी मिठाई अब शहरियों की पहली पसंद बन गई हैं। 60 प्रतिशत से ज्यादा शहरी 1000 से 1600 रुपये किलो भाव वाली मिठाई खा रहे हैं। दरअसल मिठाइयों में मिलावट की आशंका के बाद से लोगों ने परंपरागत मिठाइयों से दूरी बना ली है।
विज्ञापन

चिंरौजी, अखरोट, अंजीर से बनी मिठाइयां बाजार में लाई जा रही हैं। वहीं काजू कतली, पिस्ता रोल, बुलेट आदि मिठाइयों में मेवा की मांग है। इसके चलते मेवा की मांग बढ़ती जा रही है। कारोबारियों ने बताया कि थोक में गुणवत्ता के अनुसार काजू का भाव 750 से 1200 रुपये किलो है। किशमिश 400-450, बादाम 820-900, पिस्ता 1040 से 1100 और खुमानी 400-450 रुपये किलो में बिक रही है। अखरोट गिरी का भाव 1000-1450 रुपये प्रति किलो में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
बातचीत
दिवाली के लिए बाजार तेजी से चढ़ रहा है। सभी प्रकार के मेवा की मांग अच्छी है। हल्की सर्दी का अहसास भी होने लगा है। ऐसे में बाहरी दुकानदार सर्दी की खरीदारी भी अभी से कर रहे हैं। -अवधेश बाजपेई, अध्यक्ष दि किराना मर्चेंट एसोसिएशन।

-------
बाजार में दो गुना रंगत है। मेवा की मिठाइयों का चलन बढ़ने से मिठाई कारोबारियों ने मेवा का बंपर ऑर्डर दिया है और लगातार दे रहे हैं। पैंकिंग में भी मेवा की मांग साल दर साल बढ़ती जा रही है। -अलंकार ओमर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दि किराना मर्चेंट एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed