फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Old woman murdered by smashing her head with a brick in the field

Kanpur News: खेत में ईंट से सिर कूचकर वृद्धा की हत्या

Fri, 21 Nov 2025 01:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Old woman murdered by smashing her head with a brick in the field
जसवंतनगर (इटावा)। मोहकम नगर खेड़ा में बुधवार दोपहर खेत में लकड़ी बीनने की गई वृद्धा की ईंट से सिर कूचकर हत्या कर दी गई। महिला के देर रात घर न पहुंचने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन की तो उसका शव सरसों के खेत में मिला। मुंह मिट्टी में धंसा हुआ था। एसपी सिटी, थाना पुलिस समेत फॉरेंसिक टीम ने मौके पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। साथ ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, बुधवार दोपहर करीब दो बजे राममूर्ति राजपूत (80) निवासी मोहकम नगर खेड़ा घर से लकड़ी बीनने खेतों की तरफ गई थीं। करीब नौ बजे देर रात तक महिला के घर न पहुंचने पर परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू कर दी। बुधवार देर रात राममूर्ति का शव सरसों के खेत में पड़ा मिला। वृद्धा के सिर पर पीछे से ईंट से कई वार किए गए थे। इससे महिला का मुंह जमीन में मिट्टी के अंदर धंस गया था।
विज्ञापन

मृतक के बेटे जितेंद्र ने बताया कि मेरी मां के सिर पर पीछे से ईंट से कुचलने के गंभीर निशान थे। घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिटी अभय नाथ त्रिपाठी और थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र में जांच-पड़ताल शुरू कर दी। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। गांव में हुई इस घटना से लोगों में दहशत है। थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया कि घटना की बिंदुवार जांच की जा रही है। पीड़ित परिवार ने किसी पर आरोप नहीं लगाए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई चीज स्पष्ट हो जाएगी। जल्द ही आरोपी का पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed