{"_id":"5dbc2d8b8ebc3e93d965a92b","slug":"old-woman-dies-after-being-hit-by-vande-bharat-express","type":"story","status":"publish","title_hn":"वंदेभारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से वृद्धा की मौत, हादसे के बाद 12 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वंदेभारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से वृद्धा की मौत, हादसे के बाद 12 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन
Fri, 01 Nov 2019 06:36 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 01 Nov 2019 06:36 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन 18
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात के झींझक में दिल्ली से वाराणसी जा रही वंदेभारत एक्सप्रेस की चपेट में 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद करीब 12 मिनट तक ट्रेन खड़ी रही। पुलिस के शव को ट्रैक से हटाने के बाद ट्रेन को रवाना किया गया। हादसा शुक्रवार की सुबह अंबियापुर स्टेशन के पास हुआ।
दिल्ली-हावडा रेल लाइन पर दिल्ली से बनारस जा रही वंदेभारत एक्सप्रेस (डाउन) सुबह को अंबियापुर स्टेशन के पास पहुंची। उसी दौरान महिला ट्रैक पर आ गई। इससे उसकी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। इंजन से तेज आवाज आने पर लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को खंभा नंबर 1071-10 व 12 के बीच सुबह 9:30 बजे रोक दिया।
ट्रेेन में सवार टीएक्सआर की टीम ने इंजन को चेक किया। खामी न मिलने पर ट्रेन को 9:42 बजे गंतव्य को रवाना कर दिया गया। हादसे की सूचना पर सिठमरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला की पहचान न हो पाने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
सिठमरा चौकी प्रभारी अमित कुमार शुक्ला ने बताया कि महिला के शरीर पर बादामी रंग की साड़ी है। झींझक स्टेशन अधीक्षक वेदप्रकाश ने बताया कि वंदेभारत एक्सप्रेस की चपेट में आने बुजुर्ग महिला की मौत हो गई थी। इसके चलते ट्रेन करीब 12 मिनट तक खड़ी रही।