{"_id":"5f5e2a8be2df8c554c119ea4","slug":"old-woman-died-in-a-road-accident-in-farrukhabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद: आग लगने के बाद हाईवे पर पलटी कार, वृद्धा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद: आग लगने के बाद हाईवे पर पलटी कार, वृद्धा की मौत
Sun, 13 Sep 2020 07:55 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 13 Sep 2020 07:55 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
फर्रुखाबाद जिले के मोहम्मदाबाद में नोएडा जाते समय आगरा के नजदीक बटेश्वर में हाईवे पर कार में आग लगने से डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। इस हादसे में बाइक एजेंसी मालिक की मां की मौत हो गई। एजेंसी मालिक समेत पांच लोग चुटहिल हो गए।
वृद्धा का शव घर आते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मोहम्मदाबाद कस्बा निवासी बाइक एजेंसी मालिक अंशुल गुप्ता रविवार सुबह चार बजे कार से 65 वर्षीय मां मायादेवी, पत्नी दुर्गा गुप्ता, बहन मोहिनी, बेटे आयुष और बेटी मीठी को लेकर नोएडा जाने को निकले थे।
मैनपुरी के करहल चौराहे से लखनऊ हाईवे से चढ़कर आगरा होते हुए नोएडा जा रहे थे। आगरा से करीब 15 किलोमीटर पहले बटेश्वर में कार के इंजन में अचानक आग लग गई। इससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई।
विज्ञापन
इस हादसे में माया देवी गंभीर घायल हो गईं। अन्य लोग चुटहिल हुए। मायादेवी को आगरा के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर मोहम्मदाबाद आए तो परिजनों में कोहराम मच गया।