फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Old man riding a bicycle died in an accident

Kanpur News: साइकिल सवार वृद्ध की हादसे में मौत

Thu, 02 Nov 2023 01:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 02 Nov 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Old man riding a bicycle died in an accident
सरवनखेड़ा। गजनेर थाना क्षेत्र के सरवनखेड़ा- रनियां मार्ग पर स्यौंदा गांव के सामने बाइक सवार ने साइकिल सवार को वृद्ध को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल वृद्ध व बाइक सवार को पुलिस जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां डॉक्टरों ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया। मृतक रनियां स्थित एक फैक्टरी से ड्यूटी कर घर वापस लौट रहा था। सरवनखेड़ा निवासी कृष्ण कुमार शुक्ला (60) रनियां की एक फैक्टरी में ड्यूटी करते थे। मंगलवार रात नौ बजे की करीब वह ड्यूटी कर साइकिल से घर लौट रहा था। जैसे ही कृष्ण कुमार रनियां-सरवनखेड़ा मार्ग पर स्योंदा गांव के पास पहुंचे तभी सामने से आए बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से साइकिल व बाइक सवार दोनों सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी राहगीरों ने पुलिस को देकर एंबुलेंस बुलाई। पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने कृष्ण कुमार शुक्ला को मृत घोषित कर दिया। जबकि बाइक सवार खानचंद्रपुर निवासी संदीप को भर्ती कर इलाज शुरू किया। कृष्ण कुमार की मौत की खबर से अस्पताल पहुंची पत्नी मनोरमा, बेटे अर्जुन व अन्य परिवार के सदस्यों का बुरा हाल रहा। थानाध्यक्ष महेंद्र सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed