फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Old man dies after he is hit by bike

बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत

Tue, 10 Aug 2021 01:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Old man dies after he is hit by bike
रूरा (कानपुर देहात)। कस्बा के अकबरपुर रोड पर सोमवार की दोपहर पैदल घर आ रहे रिटायर्ड विद्युत कर्मी को बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

उन्नाव निवासी हरीशंकर गुप्ता (62) विद्युत विभाग में लाइनमैन थे। वह एक सप्ताह पूर्व रूरा के बजरंग नगर निवासी बेटे मुकेश के यहां आए थे। किसी काम से वह सोमवार दोपहर बस स्टाप चौराहे की तरफ गए थे। इसके बाद पैदल ही वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान अकबरपुर की तरफ से तेज गति से जा रहे बाइक सवार ने हरीशंकर गुप्ता को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे के बाद बाइक चालक मौके से भाग गया। वहीं सड़क पर गिरकर हरीशंकर गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के दुकानदारों ने परिजनों को सूचना दी। इसके साथ ही पुलिस को अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ देर में पुलिस व परिजन पहुंच गए। बेटे मुकेश ने बताया कि पिता डेढ़ वर्ष पूर्व सेवानिवृत्त हुए थे। इसके बाद वह उन्नाव में बने घर पर ही रहते थे। थाना प्रभारी धर्मेंद्र मलिक ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed