फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Old man dies after being hit by a wire coming out of the ceiling

छत से निकले तार की चपेट में आकर वृद्ध की मौत

Sat, 24 Jul 2021 01:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Old man dies after being hit by a wire coming out of the ceiling
पुखरायां। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के गदाई खेड़ा गांव के एक वृद्ध की छत के ऊपर से निकले विद्युत लाइन के तार की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं सूचना देने के लिए ग्रामीणों ने अवर अभियंता व उपखंड अधिकारी को फोन किया पर उनसे बात नहीं हो सकी। इससे लोगों में रोष रहा।
विज्ञापन

भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के गदाईखेड़ा गांव के मनोज कुमार ने बताया कि उसके पिता श्रीनारायण शुक्ल (70) शुक्रवार की सुबह घर की कच्ची छत पर साफ सफाई कर रहे थे। छत के ऊपर से होता हुआ बिजली का तार निकला है। जैसे ही वह खड़े होने लगे उनकी गर्दन से बिजली का तार टकरा गया। गांव में विद्युत सप्लाई चालू होने के कारण वह करंट की चपेट में आकर झुलस कर गिर गए।
विज्ञापन

आवाज सुनकर नीचे खड़े लोगों का ध्यान गया। आनन फानन में इलाज के लिए पुखरायां सीएचसी लाया गया। जहां डॉ. मनोज कुमार ने उनको मृत घोषित कर दिया। कोतवाली के उपनिरीक्षक अजय कुमार ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं अवर अभियंता विनोद कुमार का फोन पहुंच के बाहर बताता रहा। जिसको लेकर गांव के लोग आक्रोशित रहे। उपखंड अधिकारी राकेश सोनी का फोन नहीं उठा। वहीं अधिशासी अभियंता कुलदीप यादव ने मामले की जांच कराने की बात कही।
छत से निकले विद्युत तारों से हो रहे हादसे
पुखरायां। गदाई खेड़ा गांव में जर्जर तार छतों के ऊपर से निकले हुए हैं। जो ढीले होने के कारण हवा में झूलते रहते हैं। जिन घरों के ऊपर से तार निकले हुए हैं, उनकी छतों पर बच्चों को नहीं जाने दिया जाता है। कई बार अधिकारियों से ग्रामीणों ने तार हटवाने की मांग की पर कोई सुनवाई नहीं होती है।

गांव के जयराम पाल, शैलेंद्र पाल, राजाराम, मनोज कुमार पाल, रामअवतार, प्रहलाद, भगवानदीन, गोरेलाल ने बताया कि गांव में बिजली के पुराने तार लगे हुए हैं। जो जर्जर हो चुके हैं। जिनको कसे जाने पर टूट जाते हैं। हमेशा दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है। थोड़ी से चूक होने पर जान का जोखिम हो जाता है। अधिशासी अभिंयता कुलदीप यादव ने बताया कि ग्र्रामीणों ने विद्युत तारों के नीचे मकान बना लिए हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed