फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   old man committed suicide by jumping in front of the train in farrukhabad

यूपी: वृद्ध ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, पत्नी व पुत्री के नेत्रहीन होने से थे परेशान

Thu, 14 Apr 2022 04:45 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 14 Apr 2022 04:45 PM IST
विज्ञापन
old man committed suicide by jumping in front of the train in farrukhabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
फर्रुखाबाद जिले में वृद्ध ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। वह पत्नी व पुत्री के नेत्रहीन होने से परेशान थे। जीआरपी की सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गार्ड लाइन खटकाना निवासी रामगोपाल शंकर (75) की पत्नी शांती देवी की आंखों की रोशनी चली गई।
विज्ञापन


उनकी पुत्री ललिता को भी दिखाई नहीं देता है। पुुत्री विमलेश व आशा की शादी हो चुकी है। पुत्र धीरज, ईरज, वीरज, नीरज कानपुर में रहकर मजदूरी करते हैं। पत्नी शांती देवी व पुत्री ललिता के लिए वृद्ध को ही खाना बनना पड़ता था। बुधवार को पुत्र धीरज घर आया था।
विज्ञापन


गुरुवार सुबह जाने की तैयारी कर रहा था। लगभग पांच बजे रामगोपाल घर से निकलकर स्टेशन पहुंचे और ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। जेब से मिले कागजात को देखकर जीआरपी ने परिजनों को सूचना दी। पुत्र धीरज मौके पर पहुंचा। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed