{"_id":"625802309bc5994b0208de43","slug":"old-man-committed-suicide-by-jumping-in-front-of-the-train-in-farrukhabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: वृद्ध ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, पत्नी व पुत्री के नेत्रहीन होने से थे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: वृद्ध ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, पत्नी व पुत्री के नेत्रहीन होने से थे परेशान
Thu, 14 Apr 2022 04:45 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 14 Apr 2022 04:45 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
फर्रुखाबाद जिले में वृद्ध ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। वह पत्नी व पुत्री के नेत्रहीन होने से परेशान थे। जीआरपी की सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गार्ड लाइन खटकाना निवासी रामगोपाल शंकर (75) की पत्नी शांती देवी की आंखों की रोशनी चली गई।
उनकी पुत्री ललिता को भी दिखाई नहीं देता है। पुुत्री विमलेश व आशा की शादी हो चुकी है। पुत्र धीरज, ईरज, वीरज, नीरज कानपुर में रहकर मजदूरी करते हैं। पत्नी शांती देवी व पुत्री ललिता के लिए वृद्ध को ही खाना बनना पड़ता था। बुधवार को पुत्र धीरज घर आया था।
गुरुवार सुबह जाने की तैयारी कर रहा था। लगभग पांच बजे रामगोपाल घर से निकलकर स्टेशन पहुंचे और ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। जेब से मिले कागजात को देखकर जीआरपी ने परिजनों को सूचना दी। पुत्र धीरज मौके पर पहुंचा। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।