फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   old lady died in accident in etawah up

हाइवे पर टायर फटने से कार हुई बेकाबू, वृद्धा को टक्कर मारकर पलटी, मौके पर तोड़ा दम

Fri, 14 Feb 2020 04:39 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 14 Feb 2020 04:39 PM IST
विज्ञापन
old lady died in accident in etawah up
accident - फोटो : amar ujala
औरैया के मुरादगंज में शुक्रवार दोपहर पिछला टायर फट जाने से एक कार बेकाबू होकर हाईवे पर डिवाइडर पार करने को खड़ी वृद्धा से टकरा गई, जिससे वृद्धा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार दूसरी तरफ पलट कर सीधी हो गई। कार में सवार चालक समेत तीन महिलाओं को हल्की चोटें आई हैं, वह सभी मौके से निकल भागे। बाद में पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया।
विज्ञापन


मुरादगंज क्षेत्र के वाकरपुर निवासी राजेश्वरी देवी (65) पत्नी सत्यनारायण दुबे मुरादगंज स्थित सेंट्रल बैंक से शुक्रवार को रुपये निकालने गई थी। बैंक से दोपहर के एक बजे जब वह हाईवे पार करने के लिए डिवाइडर पर खड़ी थी तभी इटावा की ओर से आई एक लग्जरी कार का पिछला टायर अचानक फट गया।
विज्ञापन


इससे कार चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार डिवाइडर पर चढ़कर राजेश्वरी देवी को अपनी चपेट में लेकर हाईवे के दूसरी ओर जाकर पलट गई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस व एंबुलेंस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वृद्धा के शव को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार सवार चालक व तीन महिलाएं घटना के तुरंत बाद घटनास्थल से भाग निकले। जबकि कार को अयाना थाना पुलिस ने कब्जे में लेकर क्रेन से थाने पहुंचा दिया। कार का टायर औरैया थाने की सीमा में फटने व बाद में डिवाइडर पार कर अयाना थाने की सीमा में जाकर गिरने के कारण दोनों थानों की पुलिस में सीमा को लेकर विवाद भी हुआ। हालांकि बाद में अयाना थाना में रिपोर्ट दर्ज कराने की सहमति बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed