फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Oil Technology students will not receive medals at the HBTU convocation.

Kanpur News: एचबीटीयू के दीक्षांत में ऑयल टेक्नोलॉजी छात्रों को नहीं मिलेगा पदक

Fri, 26 Jun 2026 02:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Oil Technology students will not receive medals at the HBTU convocation.
कानपुर। हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एचबीटीयू) के दीक्षांत समारोह में ऑयल टेक्नोलॉजी के छात्रों को पदक नहीं मिलेगा। यह व्यवस्था सख्त मानकों की वजह से है। ऑयल टेक्नोलॉजी के छात्र पहले प्रयास में परीक्षा पास नहीं कर सके हैं। लेदर टेक्नोलॉजी में केवल एक छात्र को स्वर्ण पदक दिया जाएगा।
विज्ञापन

एचबीटीयू का दीक्षांत समारोह 10 जुलाई को है, जिसमें 46 मेधावियों को पदक दिए जाएंगे। इलेक्टि्रकल इंजीनियरिंग के प्रज्ञान वर्मा को कुलाधिपति स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा। कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग की रैना दीक्षित को रजत और तनिष्का शर्मा को कांस्य पदक से नवाजा जाएगा। ऑयल टेक्नोलॉजी के छात्र इस बार पदक पाने से वंचित रहेंगे। कारण संस्थान में दीक्षांत में उन्हीं मेधावियों को पदक दिया जाता है जो पाठ्यक्रम को प्रथम प्रयास में बिना किसी कैरी ओवर के उत्तीर्ण करते हैं। यदि किसी छात्र का किसी भी विषय में कैरी ओवर रहा हो, भले ही उसने बाद में परीक्षा पास कर ली हो, तब भी वह पदक का पात्र नहीं माना जाता। यही कारण है कि ऑयल ब्रांच के छात्र को तीनों और लेदर टेक्नोलॉजी के रजत और कांस्य पदक नहीं मिलेगा। हालांकि छात्रों का मानना है कि यह नियम काफी कठोर हैं और कई योग्य छात्र केवल तकनीकी कारणों से पदक से वंचित रह जाते हैं।
विज्ञापन

डीन एकेडमिक्स प्रो. वंदना कौशिक का कहना है कि नियमों का उद्देश्य शैक्षणिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देना और छात्रों को निरंतर बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना है। छात्र का पहले ही प्रयास में पास होना अनिवार्य है। भले ही कैरीओवर छात्र के पहले प्रयास में उत्तीर्ण होने वाले से बेहतर सीजीपीए हो, लेकिन नियमत: पहले प्रयास वाले छात्र को ही मेडल दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed