फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   OHE remained stalled for one and a half hours at Central Station six trains going to Prayagraj were affected

Kanpur: सेंट्रल स्टेशन पर डेढ़ घंटे ठप रही ओएचई, प्रयागराज जाने वाली छह ट्रेनें हुईं प्रभावित, यात्री परेशान

Fri, 06 Dec 2024 11:53 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 06 Dec 2024 11:53 AM IST
सार

Kanpur News: कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर ओएचई डेढ़ घंटे ठप रही, जिससे प्रयागराज जाने वाली छह ट्रेनें प्रभावित हो गईं। ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री जमकर परेशान हुए।

विज्ञापन
OHE remained stalled for one and a half hours at Central Station six trains going to Prayagraj were affected
सेंट्रल स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर शुक्रवार की सुबह डेढ़ घंटे तक ओवर हेड इक्विप्मेंट (ओएचई) लाइन फेल होने की वजह से प्रयागराज जाने वाले छह से अधिक ट्रेनें आउटर पर खड़ी हो गईं। यह समस्या दिल्ली से वाराणसी जा रही 12582 बनारस सुपरफास्ट एक्सप्रेस की पेंटो टूटने के बाद आई। ट्रेन प्लेटफार्म नंबर पांच लगभग पहुंच गई थी।

विज्ञापन

रेलवे की तकनीकी टीम और टावर वैगन ने मशक्कत कर लाइन दुरुस्त कराई। दूसरे पेंटो से जोड़कर बनारस सुपरफास्ट एक्सप्रेस को रवाना किया गया। इधर आउटर और सेंट्रल स्टेशन से कुछ दूरी पर खड़ी ट्रेनों के यात्रियों को लेटलतीफी की वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई यात्रियों ने रेलवे मंत्रालय और रेलवे मंत्री को देरी के लिए एक्स अकाउंट पर ट्विट किया।

विज्ञापन

घटना की विभागीय जांच होगी
ओएचई फेल होने की घटना की विभागीय जांच कराई जाएगी। सुबह करीब पौने छह बजे दिल्ली से वाराणसी जा रही बनारस सुपरफास्ट एक्सप्रेस 12582 सेंट्रल पर लगभग पहुंचने वाली थी कि अचानक उसके इंजन के पेंटो में तेज आवाज आई और टूट गया। एकाएक तेज आवाज से सेंट्रल के कर्मचारी, आरपीएफ व जीआरपी स्टाफ बाहर निकल आया।

विज्ञापन

छह से अधिक ट्रेनें हुईं प्रभावित
यात्रियों ने भी इंजन को देखा। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक पेंटो टूटने से ओएचई में भी खराबी आ गई। पूरी लाइन ही ट्रिप हो गई। यह सप्लाई सेंट्रल से लेकर यार्ड तक जाती है। ओएचई के ठप होने से सेंट्रल से प्रयागराज रूट पर जाने वाली छह से अधिक ट्रेनें जहां की तहां खड़ी हो गईं। इसमें 14164 संगम, 15657 ब्रह्मपुत्र मेल, चित्रकूट धाम कर्वी एक्सप्रेस 22442 समेत अन्य ट्रेनें शामिल हैं।

विज्ञापन

करीब डेढ़ घंटे में ठीक हो सकी ओएचई
उत्तर मध्य रेलवे के पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि पेंटो टूटने और ओएचई की लाइन प्रभावित होने की वजह से कुछ ट्रेनें प्रभावित रहीं। टावर वैगन और अन्य तकनीकी टीम ने करीब डेढ़ घंटे में ओएचई को ठीक कर दिया। अब लाइन पूरी तरह से ठीक है। कुछ ट्रेनें जरूर लेट रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed