फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Officials will keep an eye on the attendance of CBSE students

Kanpur News: सीबीएसई के छात्रों की उपस्थिति पर रहेगी अधिकारियों की नजर

Thu, 07 Aug 2025 01:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Officials will keep an eye on the attendance of CBSE students
कानपुर। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (सीबीएसई) के छात्रों की उपस्थिति पर अब अधिकारियों की नजर रहेगी। इसलिए 75 फीसदी उपस्थिति का नियम सख्ती से लागू होगा। जेईई-नीट की तैयारी के नाम पर चलने वाले डमी स्कूलों पर सख्ती की तैयारी है। बोर्ड के अधिकारी औचक निरीक्षण कर स्कूलों में उपस्थिति की जांच करेंगे।
विज्ञापन

सीबीएसई की ओर से 10वीं और 12वीं के छात्रों की 75 फीसदी उपस्थिति की अनिवार्यता को गंभीरता से लागू करने के लिए स्कूलों को आदेश जारी किया गया है। बोर्ड ने पत्र जारी कर इस आदेश से सभी अभिभावकों और छात्रों को अवगत कराने के लिए कहा है। पत्र में कहा गया है कि मेडिकल इमरजेंसी होने पर छात्रों को सभी दस्तावेज जमा करने होंगे। अगर बोर्ड का कोई भी अधिकारी निरीक्षण पर आता है और छात्र बिना किसी सूचना के अनुपस्थित मिलता है तो उसे गैरहाजिर मानते हुए परीक्षा से वंचित रखा जाएगा। एक बार स्कूल की ओर से उपस्थिति का जो रिकार्ड भेज दिया जाएगा उसमें बदलाव संभव नहीं है।
विज्ञापन

कुछ बिंदुओं पर मिली छूट

हालांकि बोर्ड की ओर से कुछ बिंदुओं पर छूट दी गई है। अगर घर परिवार में किसी का निधन हुआ है तो छात्र को संबंधित का मृत्यु प्रमाण पत्र लगाना होगा। वहीं, लंबी बीमारी होने पर सभी दस्तावेज लगाने होंगे। इसके अलावा नेशनल लेवल ओलंपियाड और स्पोर्ट्स में शामिल होने की पूरी जानकारी देने होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोले जिम्मेदार
75 फीसदी उपस्थिति का नियम तो पुराना है, लेकिन कई विद्यालय बोर्ड के इस नियम को नहीं मानते हैं। कुछ डमी स्कूल चलाकर छात्रों की उपस्थिति को दर्ज कर देते हैं। इसी के चलते बोर्ड की ओर से चेतावनी नोटिस सभी स्कूलों को दिया गया है। ----बलविंदर सिंह, सिटी कोआर्डिनेटर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed