{"_id":"69d95a3773ff57491e0e2906","slug":"officials-came-to-improve-traffic-60-buses-were-challaned-for-arbitrariness-kanpur-news-c-362-1-ka11011-145248-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: ट्रैफिक सुधारने उतरे अफसर, मनमानी पर 60 बसों का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: ट्रैफिक सुधारने उतरे अफसर, मनमानी पर 60 बसों का चालान
विज्ञापन
कानपुर। सुगम यातायात व्यवस्था को लागू करने के लिए शुक्रवार को पुलिस ने झकरकटी बस अड्डा से टाटमिल चौराहा मार्ग पर अभियान चलाया। डीसीपी ट्रैफिक रवींद्र कुमार के नेतृत्व में आरटीसी योजना के तहत किए गए स्थलीय निरीक्षण में नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की गई। निरीक्षण के दौरान अनधिकृत रूप से सड़क पर खड़ीं परिवहन निगम की 60 बसों के खिलाफ चालान किए गए। वहीं, बिना निर्धारित कलर कोड के संचालित 98 ऑटो और ई-रिक्शों के चालान किए गए।
इसके अलावा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 10 अन्य वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई जबकि तीन वाहनों को सीज किया गया। इस तरह कुल 168 वाहनों के खिलाफ प्रवर्तनात्मक कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान झकरकटी बस स्टैंड के बाहर लगे खाने-पीने के ठेले और अन्य अतिक्रमण को भी हटवाया गया। इस मौके पर एडीसीपी यातायात कपिल देव सिंह, यातायात निरीक्षक (पूर्वी जोन-प्रथम), बाबूपुरवा इंस्पेक्टर अरुण द्विवेदी, रेलबाजार इंस्पेक्टर अमान सिंह समेत भारी पुलिस बल मौजूद रहा।