फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Officers not afraid of CM yogi's order

यूपी: अधिकारियों में नहीं सीएम के आदेश का डर, कन्नौज की गोशाला में दो दिन में दो गोवंशों की मौत

Sun, 13 Oct 2019 08:45 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 13 Oct 2019 08:45 PM IST
विज्ञापन
Officers not afraid of CM yogi's order
गोशाला में धूप में गोवंश - फोटो : अमर उजाला
सीएम योगी के फरमान पर जिले में बनाई गईं करीब 130 अस्थायी गोशालाएं कारगर साबित नहीं हो रही हैं। इनकी निगरानी की जिम्मेदारी प्रधान, बीडीओ, पशु चिकित्साधिकारी के पास है। यह जिम्मेदारी से कन्नी काट रहे हैं। इससे गोशालाओं में भूख-प्यास से बेहाल गोवंश दम तोड़ रहे हैं।
विज्ञापन


कुशलपुर्वा में दो दिन में दो गोवंशों की मौत हो चुकी है। एक गोवंश ने शुक्रवार और दूसरे ने रविवार सुबह दम तोड़ दिया। जिले के अधिकारी गोशालाओं में अव्यवस्थाओं को लेकर गंभीर नहीं हैं। गोवंश भूख, प्यास और बीमारी से तड़पकर दम तोड़ रहे हैं। कुशलपुर्वा में पानी की टंकी परिसर में अस्थायी गोशाला संचालित है।
विज्ञापन

Officers not afraid of CM yogi's order
गोशाला में धूप में भूखे-प्यासे बैठे गोवंश - फोटो : अमर उजाला
गांव के विशाल, कमलेश, अमित, निर्मल सविता, विवेक ने बताया कि शुक्रवार को एक गोवंश की मौत हो गई थी। एक गोवंश ने  रविवार सुबह दम तोड़ दिया। मृत गोवंशों को खेल मैदान के समीप मिट्टी में दबा दिया गया। इन्हें कुत्ते नोच रहे हैं। इससे बदबू आती है।

लोगों का कहना है कि चारे के लिए बजट मिलता है। इसे खर्च नहीं किया जाता है। इस बजट का बंदरबांट कर लिया जाता है। भरपेट खुराक और देखभाल न होने से गोवंश दम तोड़ रहे हैं। वहीं टिकरी गोशाला में गोवंशों को छाया तक नसीब नहीं है।

इन्हें धूप में रस्सियों से बांधा गया है। यह तड़पते रहते हैं। चारे का कोई  इंतजाम नहीं है। भरपेट चारा न मिलने से गोवंश निढाल हैं। बीडीओ चंद्रभान सिंह का कहना है कि जांच की जाएगी। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई होगी। मौके पर सचिव को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed