{"_id":"5f8f2fe2049b080bd3671d88","slug":"officer-who-did-not-take-action-on-complaint-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट: शिकायत पर कार्रवाई न करने वाला दरोगा निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट: शिकायत पर कार्रवाई न करने वाला दरोगा निलंबित
Wed, 21 Oct 2020 12:16 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 21 Oct 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट जिले में मऊ थाना क्षेत्र के बराह कोटरा गांव के एक परिवार के साथ मारपीट के बाद भी पुलिस द्वारा कार्रवाई न करना एक दरोगा को महंगा पड़ गया। मामला जैसे ही एसपी के सामने पहुंचा तो एसपी अंकित मित्तल ने थाना प्रभारी सुभाष चौरसिया को बुलाकर नाराजगी जताई और संबंधित क्षेत्र के दरोगा संतकुमार मौर्य को निलंबित कर दिया।
एसपी ने थाना मानिकपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कोविड हेल्प डेस्क, बैरिक, भोजनालय, आवासीय कालोनी, शौचालय का निरीक्षण कर सफाई बनाये रखने के निर्देश दिए हैं। थाना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की।
रजिस्टरों का अवलोकन और नियमित अपडेट करने को कहा। बराह कोटरा गांव निवासी पूनम विश्वकर्मा ने संपूर्ण समाधान दिवस पर एसपी को बताया कि सोमवार को वह गांव के हैंडपंप में पानी भरने गईं तो गांव के ही छोटका पुत्र कामता प्रसाद ने पानी भरने से रोककर जानलेवा हमला कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी पर बचाने पहुंचे माता पिता को भी आरोपी व उसकी पत्नी और भाभी ने मिलकर मारा-पीटा। थाने में इसकी शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। जानकारी पर एसपी अंकित मित्तल ने क्षेत्र के दरोगा संतकुमार मौर्य को निलंबित कर दिया और एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए।