फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   OFC officer trapped in honeytrap: girl recorded obscene video on Facebook and recovered Rs 29 lakh

हनीट्रैप में फंसा ओएफसी का अफसर: फेसबुक पर युवती ने अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर 29 लाख रुपये वसूले

Wed, 26 Jan 2022 02:15 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 26 Jan 2022 02:15 PM IST
सार

अंजली मेहता नाम की आईडी से अफसर के फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। अफसर ने रिक्वेस्ट स्वीकार कर ली। पहले फेसबुक मैसेंजर पर दोनों की बातचीत होती रही। बाद में दोनों ने एक-दूसरे को व्हाट्सएप नंबर साझा किया। कई बार वीडियो कॉलिंग कर युवती ने बातचीत की।

विज्ञापन
OFC officer trapped in honeytrap: girl recorded obscene video on Facebook and recovered Rs 29 lakh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

हनीट्रैप में फंसकर आर्डनेंस फैक्टरी (ओएफसी) में तैनात एक अफसर 29 लाख रुपये गंवा बैठे। जब उनके पास पैसे नहीं बचे तो युवती से गिड़गिड़ाने लगे। तब परिजनों को जानकारी हुई। इसके बाद गोविंदनगर थाने में शिकायत की गई। पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच भी मामले की तफ्तीश में जुटी है। मोबाइल नंबर व फेसबुक के आधार पर जानकारी जुटाई जा रही है। 
विज्ञापन


गोविंदनगर इंस्पेक्टर रोहित तिवारी ने बताया कि गुजैनी निवासी ओएफसी अफसर के पास जून 2021 में अंजली मेहता नाम की आईडी से फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। अफसर ने रिक्वेस्ट स्वीकार कर ली। पहले फेसबुक मैसेंजर पर दोनों की बातचीत होती रही। बाद में दोनों ने एक-दूसरे को व्हाट्सएप नंबर साझा किया। कई बार वीडियो कॉलिंग कर युवती ने बातचीत की।
विज्ञापन


इस दौरान युवती ने अफसर का अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगी। अफसर ने बताए गए खातों में पांच बार में 29 लाख रुपये जमा कराए। पिछले सप्ताह उन्होंने युवती से फोन पर कहा कि अब उनके पास रुपये नहीं बचे हैं। यह बात उनके पिता ने सुन ली। तब पूरे घटनाक्रम का खुलासा हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी ने फोन कर कहा, युवती ने सुसाइड कर ली
पुलिस को पीड़ित ने बताया कि पहले 15 लाख रुपये भेजे। उसके कुछ दिन बाद एक शख्स का फोन आया। उसने कहा कि वह क्राइम ब्रांच से बोल रहा है,  जिस युवती से तुम बात करते थे, उसने खुदकुशी कर ली है। पैसे देकर मामला रफादफा हो सकता है। यह सुनकर वे दहशत में आ गए। इसके बाद दो बार में 14 लाख और ट्रांसफर कर दिए।


अलग-अलग राज्यों के खातों में गई रकम
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बैंक ट्रांजेक्शन से पता चला कि रकम अलग-अलग राज्यों के बैंक खातों में ट्रांसफर कराई गई है। ये खाते दिल्ली, हरियाणा व पंजाब के हैं। अभी और जानकारी पुलिस जुटा रही है। मामला पुराना होने की वजह से जांच में परेशानी आ रही है। फेसबुक यूआरएल तक नहीं मिल सका है। 

सावधानी बरतें, सतर्क रहें
- सोशल साइट पर अनजान शख्स से दोस्ती न करें 
- सोशल साइट पर अश्लील चैट या वीडियो कॉलिंग करने से बचें 
- जब भी कोई इस तरह से जाल में फंसाए तो तत्काल पुलिस को सूचना दें 
- साइबर ठगी से बचने के लिए किसी अनजान वेबसाइट आदि पर लॉगिन न करें 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed