{"_id":"5ea1f3612ea9e658fe7a303c","slug":"ofc-has-prepared-a-device-for-testing-surgical-masks","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ओएफसी ने तैयार किया सर्जिकल मास्क की जांच का उपकरण, चार मिनट में हो जाएगा टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओएफसी ने तैयार किया सर्जिकल मास्क की जांच का उपकरण, चार मिनट में हो जाएगा टेस्ट
Fri, 24 Apr 2020 02:37 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 24 Apr 2020 02:37 AM IST
विज्ञापन
n95 mask
- फोटो : amazon
कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव के बीच आयुध निर्माणी कानपुर (ओएफसी) ने बड़ी सफलता हासिल की है। निर्माणी ने महज सात दिन में एक ऐसा उपकरण तैयार किया है, जिससे सर्जिकल फेस मास्क में इस्तेमाल होने वाले कपड़े, उसके भीतर के तापमान, आर्द्रता और हवा के प्रवाह की जांच की जा सकेगी।
इस उपकरण का नाम चरक रखा गया है। इस तरह का उपकरण पूरे उत्तर भारत में ओएफसी ने ही विकसित किया है। अभी कोयंबटूर स्थित लैब में इस तरह का उपकरण है। बृहस्पतिवार को ओएफसी के महाप्रबंधक एएन श्रीवास्तव ने इस उपकरण का औपचारिक उद्घाटन किया।

फेस मास्क बनाने से पहले डिफरेंशियल प्रेशर टेस्ट के माध्यम से सांस लेने के लिए हवा की उपलब्धता की जांच अनिवार्य है। इसमें यह देखा जाता है कि कपड़े में हवा का प्रवाह कैसा है, तापमान और आर्द्रता की स्थिति कैसी है। आयुध निर्माणी बोर्ड के निर्देश पर निर्माणी में इसे तय मानकों पर तैयार किया गया है।
इसके एनएबीएल (नेशनल एक्रिडिटेशन बोर्ड ऑफ टेस्टिंग एंड कैलीब्रेशन ऑफ लैबोरेटरीज) प्रमाणपत्र के लिए एक टीम दिल्ली रवाना हो गई है। प्रमाण पत्र आने के बाद डिवाइस आयुध निर्माणी अवाडी (चेन्नई) भेजी जाएगी। यहां क्लोथिंग (कपड़ा) का बड़ा काम है। एक डिवाइस यहां भी रहेगी।
निर्माणी के मीडिया प्रभारी विनय अवस्थी ने बताया कि शहर में ओईएफ और ओपीएफ में कवरऑल सूट, मास्क, टेंट आदि बन रहे हैं। इस डिवाइस से यहां उत्पाद बनाने में आसानी हो जाएगी। उद्घाटन के दौरान अपर महाप्रबंधक संदीप कन्हाई, डॉ. आरके वशिष्ठ आदि मौजूद रहे।