{"_id":"5e97388c8ebc3e7689730775","slug":"oef-has-fulfills-order-to-build-isolation-tent-in-four-days","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: ओईएफ ने चार दिन में पूरा किया आइसोलेशन टेंट का आर्डर, बुधवार को 100 टेंट ओडिशा भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: ओईएफ ने चार दिन में पूरा किया आइसोलेशन टेंट का आर्डर, बुधवार को 100 टेंट ओडिशा भेजे
Wed, 15 Apr 2020 10:56 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 15 Apr 2020 10:56 PM IST
विज्ञापन
आइसोलेशन टेंट
- फोटो : amar ujala
कोरोना वायरस के भीषण संक्रमण और लॉकडाउन के बीच आयुध उपस्कर निर्माणी (ओईएफ ) में विकसित किए गए 100 आइसोलेशन टेंट मेडिकल एम टू की पहली खेप बुधवार को ओडिशा रवाना कर दी। आयुध निर्माणी बोर्ड के महानिदेशक हरिमोहन ने कोलकाता से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए टेंट लदे ट्रक को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
ओईएफ के जनसंपर्क अधिकारी नोमान हाफिज ने बताया कि ओडिशा स्टेट मेडिकल कॉरपोरेशन की ओर से दस अप्रैल को एमटू टेंट का आर्डर मिला था। इसे चार दिन में ही पूरा कर दिया गया। उन्होंने बताया कि इस टेंट की खासियत यह है कि यह वॉटरप्रूफ है और अलग-अलग तापमान में भी किसी तरह की कोई समस्या नहीं आएगी।

इसे फोल्ड कर कही भी लाया और ले जाया जा सकता है। इस टेंट में दो बेड के अलावा मेडिकल संबंधी उपकरण रखे जा सकते हैं। दावा किया गया है कि निर्माणी में रोज ऐसे 30-35 टेंट बनाए जा सकते हैं। आवश्यकता पड़ने पर उत्पादन की क्षमता बढ़ाकर 50 टेंट प्रतिदिन की जा सकती है।
टेंट को लेकर कई जगह से पूछताछ हो रही है। उन्होंने बताया कि बोर्ड के महानिदेशक ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कर्मचारियों और अफसरों का उत्साह बढ़ाया। इस दौरान निर्माणी के महाप्रबंधक डीसी श्रीवास्तव, अपर महाप्रबंधक वीके चौधरी, विंदेश्वर सिंह आदि मौजूद थे।
हॉटस्पाट में फंसे निर्माणी के कर्मचारी
ओईएफ में काम करने वाले कई कर्मचारी कर्नलगंज, बाबपुरवा स्थित कॉलोनियों में रहते हैं। इन सभी स्थानों में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद जिला प्रशासन ने ये क्षेत्र रेड जोन घोषित कर दिए हैं। ऐसे में इन क्षेत्रों में रहने वाले कर्मचारियों को घर में ही रहकर काम करने के निर्देश दिए गए हैं।