फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   ODOC Government Seal of Approval for Kanpurs Samosas Laddus and Makhan Malai Survey Conducted by CSJMU and IIT

ODOC: कानपुर के समोसा, लड्डू और मक्खन मलाई पर सरकारी मुहर, CSJMU और IIT ने किया था सर्वे, देखें फाइनल लिस्ट

Sat, 23 May 2026 11:22 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 23 May 2026 11:22 AM IST
सार

Kanpur News: उत्तर प्रदेश सरकार ने 'एक जिला-एक व्यंजन' योजना के तहत कानपुर मंडल के जिलों की फाइनल लिस्ट जारी कर दी है। इसमें कानपुर के समोसे-मक्खन मलाई और औरैया के देसी घी समेत कई पारंपरिक स्वादों को शामिल किया गया है।

विज्ञापन
ODOC Government Seal of Approval for Kanpurs Samosas Laddus and Makhan Malai Survey Conducted by CSJMU and IIT
कानपुर के समोसा, लड्डू और मक्खन मलाई - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में ‘एक जनपद-एक व्यंजन’ योजना के तहत कानपुर के मशहूर समोसा, लड्डू और मक्खन मलाई को आधिकारिक रूप से चुना गया है। शहर के इन पारंपरिक स्वादों को अब सरकारी स्तर पर मान्यता भी मिल गई है। अभी तक प्रदेश के कुछ चुनिंदा जिलों के खाद्य पदार्थ ही प्रसिद्ध थे।

विज्ञापन

इसमें आगरा का पेठा, लखनऊ की रेवड़ी या मथुरा के पेड़े आदि थे। अन्य जिलों में क्या खास मिलता है, इसकी जानकारी बहुत ही कम लोगों को होगी। यूपी के हर जिले के व्यंजनों को अलग पहचान दिलाने के लिए शासन ने एक जिला एक व्यंजन योजना की शुरुआत की थी।

विज्ञापन

विभिन्न जिलों के व्यंजनों का करना था सर्वे
इसके लिए छत्रपति शाहूजी महाराज विवि को नोडल बनाया गया था। सीएसजेएमयू और आईआईटी कानपुर को सर्वे विभिन्न जिलों के व्यंजनों का सर्वे करना था। सर्वे पूरा होने के बाद विभिन्न जिलों के व्यंजनों का इस योजना में चयन किया गया है। सीएसजेएमयू को छह जिलों कानपुर देहात, कन्नौज, इटावा, उन्नाव, फर्रुखाबाद, औरैया और आईआईटी कानपुर को कानपुर नगर की जिम्मेदारी दी गई थी।

शासन की ओर से तैयार की गई फाइनल लिस्ट
विवि के होटल मैनेजमेंट विभाग के सौरभ त्रिपाठी, सिद्धार्थ सिंह, अरविंद ने बताया कि सर्वे, छात्रों व शहर के लोगों से बात करने के अलावा शेल्फ लाइफ, न्यूट्रीशन वैल्यू, ट्रांसपोर्टेशन, पैकेजिंग के आधार पर व्यंजनों का चयन किया गया। उन्होंने बताया कि हम लोगों ने संभावित व्यंजनों के नाम दिए थे, जिसके बाद फाइनल लिस्ट शासन की ओर से तैयार की गई।

विज्ञापन

पारंपरिक स्वाद को मिलेगा बढ़ावा
इस योजना का उद्देश्य स्थानीय व्यंजनों को पहचान दिलाना और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर प्रमोट करना है। समोसा, लड्डू और मक्खन मलाई जैसे व्यंजन लंबे समय से कानपुर की संस्कृति और खानपान का हिस्सा रहे हैं। खासतौर पर सर्दियों में मिलने वाली मक्खन मलाई शहर के स्वाद प्रेमियों की पहली पसंद मानी जाती है।

पर्यटन और कारोबार को मिलेगा फायदा
सरकारी मुहर लगने के बाद इन व्यंजनों को पर्यटन से भी जोड़ा जाएगा। बाहर से आने वाले पर्यटकों को अब कानपुर के इन खास स्वाद से रूबरू कराया जाएगा। इससे न केवल शहर की पहचान मजबूत होगी बल्कि स्थानीय हलवाई और छोटे कारोबारियों को भी आर्थिक लाभ मिलने की उम्मीद है।

मंडल में कहां क्या प्रसिद्ध

  • कानपुर नगर: समोसा, लड्डू, मलाई मक्खन।
  • कानपुर देहात: खाद्य तेल, लस्सी।
  • कन्नौज: गट्टा मिठाई, खोया पेड़ा।
  • इटावा: सरसों की चटनी, सलाद, मट्ठा आलू, खीर मोहन।
  • उन्नाव: काला जामुन, समोसा, कुशली, त्रिलोक परी।
  • फर्रुखाबाद: दालमोठ, भुने आलू।
  • औरैया: शुद्ध देसी घी, दूध की बर्फी, बालूशाही, गुड़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed