फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Obscene photos of schoolgirls in Kanpur went viral, stolen from accounts then edited and uploaded

UP: कानपुर में स्कूली छात्राओं के अश्लील फोटो वायरल, अकाउंटों से चुराई...एडिट कर अपलोड कीं, जानें पूरा मामला

Tue, 25 Jul 2023 08:35 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 25 Jul 2023 08:35 AM IST
सार

Kanpur Crime: एसओ गुजैनी ने कहा कि छात्राओं से बात की जाएगी देखा जाएगा कि किसी का शोषण तो नहीं किया गया। साथ ही इस बात की भी जानकारी की जाएगी कि कहीं इन फोटो को ऑनलाइन बेचा तो नहीं जा रहा।

विज्ञापन
Obscene photos of schoolgirls in Kanpur went viral, stolen from accounts then edited and uploaded
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर के गुजैनी थाना क्षेत्र में स्थित एक नामी स्कूल में कई छात्राओं की अश्लील फोटो बनाकर उसके ही क्लास के साथी छात्र ने वायरल कर दी। एक छात्रा को जब इसकी भनक लगी तो उसने परिजनों के जरिये अन्य छात्राओं को सूचना दी। परिजनों ने पहले आरोपी छात्र के परिजनों से इसकी शिकायत की।

विज्ञापन

परिजनों के कोई कार्रवाई न करने पर गुजैनी पुलिस और साइबर सेल से शिकायत कर दी। दक्षिण कानपुर के एक नामी स्कूल की गुजैनी और जरौली में दो शाखाएं हैं। जरौली शाखा में पढ़ने वाली एक छात्रा के फोन में उसके सहपाठी ने एक इंस्टाग्राम अकाउंट खोला और किसी दोस्त से बात कर वापस कर दिया।
विज्ञापन

शाम को छात्रा ने जब अपना अकाउंट खोलने चली तो गलती से साथी छात्र का अकाउंट खुल गया। अकाउंट में हो रही चैटिंग को पढ़ते ही उसके होश उड़ गए। पता चला कि उसकी क्लास की कई साथी छात्राओं और कुछ शिक्षिकाओं की फोटो उस सहपाठी ने 11वीं के एक छात्र को भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन

अश्लील फोटो बनाकर वायरल कर रहा था छात्र
वो उन फोटो से छेड़छाड़ कर अश्लील फोटो बनाकर वायरल कर रहा है। छात्रा ने अपने परिजनों के जरिये अन्य छात्राओं को इसकी जानकारी दी। परिजनों ने पहले उस नवीं के छात्र के परिजनों से संपर्क किया लेकिन बात नहीं बनी। इस पर सोमवार को छात्राओं के परिजनों ने स्कूल प्रबंधन से शिकायत की।

मेल कर मांगी है अकाउंट की पूरी जानकारी
ठोस जवाब न मिलने पर परिजनों ने क्राइम ब्रांच के साइबर सेल में शिकायत दर्ज करा दी। शुरूआती जांच में पता चला कि आधा दर्जन से ज्यादा छात्राओं और और कुछ शिक्षिकाओं की फोटो से भी छेड़छाड़ की गई है। साइबर सेल ने आनन-फानन इंस्टाग्राम और टेलीग्राम एप के अधिकारियों को मेल कर अकाउंट की पूरी जानकारी मांगी है।

पीड़ित बन आरोपी पहुंच गए थाने
उधर, आरोपी छात्रों के परिजन पीड़ित बनकर गुजैनी थाने पहुंच गए। उन्होंने बताया कि छात्र के पिता ने बताया कि बेटे का अकाउंट किसी ने हैक कर लिया है और छात्राओं की फोटो से छेड़छाड़ कर वायरल कर रहा है। इसलिए उस अकाउंट को तत्काल डिलीट कराया जाए और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

शिकायत करने वाले बच्चे डरे
फोटो से छेड़छाड़ कर वायरल करने की बात सामने आने के बाद छात्राएं और उनके परिजन डरे हुए हैं। उनका कहना है कि आरोपी छात्र व उसके परिजन आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और स्कूल-कोचिंग आते जाते समय छात्राओं को नुकसान पहुंचा सकते हैं। हालांकि एसओ गुजैनी पवन कुमार ने छात्राओं को सुरक्षा का भरोसा दिया है।

साल भर पहले 11वीं की छात्रा ने की थी आत्महत्या
इस घटना का लिंक अब साल भर पहले गुजैनी शाखा में पढ़ने वाली 11वीं की एक छात्रा की आत्महत्या से जोड़कर देखा जा रहा है। छात्राओं और उनके परिजनों का कहना है कि छात्रा की आत्महत्या का कारण आज तक सामने नहीं आया है। उन्होंने उसकी जांच की भी मांग की कि कहीं उसकी फोटो से छेड़छाड़ की वजह से तो आत्महत्या नहीं की।

इन बिंदुओं पर हो रही जांच
पुलिस और साइबर सेल इस मामले में पोर्नोग्राफी के एंगल से जांच रही है। पुलिस यह जानने में जुटी है कि फोटो से छेड़छाड़ करने के बाद उनका क्या उपयोग किया जा रहा है। एसओ गुजैनी ने कहा कि छात्राओं से बात की जाएगी देखा जाएगा कि किसी का शोषण तो नहीं किया गया। साथ ही इस बात की भी जानकारी की जाएगी कि कहीं इन फोटो को ऑनलाइन बेचा तो नहीं जा रहा।

छात्राओं को साथी पर था भरोसा
इस मामले में जिस अकाउंट से सारा खेल किया गया है वह अकाउंट स्कूल की कई छात्राओं से जुड़ा है। चूंकि छात्राओं को पता था कि यह अकाउंट कौन चला रहा है इसलिए वह आश्वस्त थी। हालांकि उनके इसी भरोसे का कत्ल कर छात्र ने अपनी साथी छात्राओं की फोटो उनके ही अकाउंटों से चुराई और उनमें छेड़छाड़ कर वायरल कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed