{"_id":"5fe9281f015f6f7ad656c9aa","slug":"nursing-home-raided-35-asha-workers-arrested-in-budaun","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्सिंग होम पर छापा, 35 आशा कार्यकर्ता पकड़ीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नर्सिंग होम पर छापा, 35 आशा कार्यकर्ता पकड़ीं
Mon, 28 Dec 2020 06:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं/सिलहरी
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं/सिलहरी
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 28 Dec 2020 06:04 AM IST
विज्ञापन
आशा कार्यकर्ता
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशासन, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों संयुक्त रूप से रविवार को बिसौली रोड स्थित आयशा नर्सिंग होम पर छापा मारा। जहां क्षेत्रीय आशा कार्यकर्ताओं को उपहार देकर मरीज लाने पर कमीशन देने का लालच दिया जा रहा था। नर्सिंग होम से 35 आशा कार्यकर्ता पकड़ी गईं हैं। नर्सिंग होम सील कर संचालक और दो महिला कर्मचारियों को भी हिरासत में लिया है। नर्सिंग होम किसी सपा नेता का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
कार्रवाई दोपहर करीब साढ़े 12 बजे की गई। उस समय आयशा नर्सिंग होम में आसपास इलाके की आशा वर्करों को बुलाकर एक बैठक चल रही थी। नर्सिंग होम के संचालक और महिला कर्मचारी आशा कार्यकर्ताओं को लालच दे रहे थे कि वह ज्यादा मरीजों को लाएं। फिर उसके अनुसार कमीशन पाएं। संचालक एक-एक आशा कार्यकर्ता को अपने पास बुलाकर उन्हें उपहार स्वरूप कुछ वस्तु दे रहे थे। उसी दौरान डीएम कुमार प्रशांत के आदेश पर तहसीलदार सदर करनवीर सिंह, प्रभारी सीएमओ डॉ. प्रमोद कुमार, सिविल लाइंस इंस्पेक्टर सुधाकर पांडेय और महिला थाना एसओ रेनू सिंह पुलिस बल के साथ नर्सिंग होम पर पहुंच गए। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
पुलिस बल को देखकर आशा वर्कर नर्सिंग होम से निकलकर भाग खड़ी हुईं लेकिन मौके पर मौजूद महिला पुलिस ने उन्हें घेर लिया। उन्हें कड़ी मशक्कत के बाद गाड़ी में बैठाया गया। प्रभारी सीएमओ और उनकी टीम ने नर्सिंग होम के कागजात देखे। उस समय कुछ मरीज भी भर्ती मिले। अधिकारियों ने उन्हें तुरंत महिला अस्पताल में भर्ती कराया। नर्सिंग होम को खाली कराया गया। पुलिस ने नर्सिंग होम के संचालक और दो महिला स्टाफ को भी हिरासत में ले लिया है। उन्हें आशा वर्करों के साथ सिविल लाइंस थाने लाया गया।
विज्ञापन
इसके साथ ही तहसीलदार करनवीर सिंह ने आयशा नर्सिंग होम को सील करा दिया। मौके से काफी मात्रा में उपहार बरामद हुए हैं। तहसीलदार और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी नर्सिंग होम के मालिक, संचालक, महिला स्टाफ और आशा वर्करों के खिलाफ कार्रवाई में जुटे हुए हैं। देर शाम तक इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं हो सकी।
दोपहर के समय आयशा नर्सिंग होम में छापामारी की गई। इस दौरान नर्सिंग होम में 35 आशा वर्कर मौजूद पाई गईं। उन्हें मरीज लाने पर कमीशन देने का प्रलोभन देकर उपहार दिए जाए रहे थे। इस मामले में नर्सिंग होम के मालिक, संचालक और स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई कराई जा रही है। जो आशा वर्कर नर्सिंग होम में पाई गईं हैं। उन्हें नोटिस देकर सेवाएं समाप्त की जाएंगीं।
कुमार प्रशांत, डीएम