{"_id":"667e79a5e4a1d142e409f08a","slug":"nurses-accused-cms-of-mental-harassment-cms-said-the-matter-should-be-thoroughly-investigated-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: नर्सों ने सीएमएस पर लगाया मानसिक उत्पीड़न का आरोप, CMS बोले- मामले की पूरी जांच होनी चाहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: नर्सों ने सीएमएस पर लगाया मानसिक उत्पीड़न का आरोप, CMS बोले- मामले की पूरी जांच होनी चाहिए
Fri, 28 Jun 2024 02:22 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Fri, 28 Jun 2024 02:22 PM IST
सार
Kanpur News: मामले में सीएमएस का कहना है कि नर्सों की कई दिनों से शिकायत मिल रही थी कि नर्सों का मरीजों के साथ व्यवहार ठीक नहीं है। मरीजों से पैसे मांगने की भी शिकायत आई, जिसके बाद एक मामले में एक नर्स को ओटी इंचार्ज पद से हटा दिया। उनके लगाए आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में कांशीराम अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक पर अस्पताल की नर्सों ने मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए अपर निदेशक को पत्र भेजा है। नर्सों का कहना है कि सीएमएस के बोलने का तरीका अच्छा नहीं है। बात-बात पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हैं।
विज्ञापन
अपर निदेशक डॉ. संजू अग्रवाल ने बताया कि हो सकता है शिकायत आई होगी लेकिन कुछ आवश्यक कार्य के चलते मुझे कार्यालय से बाहर जाना पड़ गया। पत्र पढ़कर ही आगे कुछ कर सकते हैं। वहीं, कांशीराम अस्पताल के सीएमएस डॉ. स्वदेश गुप्ता ने कहा कि नर्सों की कई दिनों से शिकायत मिल रही थी।
विज्ञापन
बताया जा रहा था कि नर्सों का मरीजों के साथ व्यवहार ठीक नहीं है। मरीजों से पैसे मांगने की भी शिकायत आई, जिसके बाद एक मामले में एक नर्स को ओटी इंचार्ज पद से हटा दिया। उनके लगाए आरोप निराधार हैं। पूरे मामले की जांच होनी चाहिए, जिससे सब कुछ साफ हो जाएगा।
विज्ञापन