{"_id":"5c45f8b4bdec227390331049","slug":"nurse-s-husband-and-youth-beat-each-other","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'अस्पताल बना अखाड़ा' नर्स के पति ने युवक पर किये हेलमेट से वार, दोनों खून से लथपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'अस्पताल बना अखाड़ा' नर्स के पति ने युवक पर किये हेलमेट से वार, दोनों खून से लथपथ
Mon, 21 Jan 2019 10:22 PM IST
प्रशांत कुमार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 21 Jan 2019 10:22 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती घायल सुरेश अरोड़ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के उन्नाव जिला अस्पताल के एनआरसी (पोषण पुनर्वास केंद्र) में रविवार रात स्टाफ नर्स के पति और एक अन्य युवक के बीच मारपीट हो गई। मारपीट से वार्ड में भगदड़ मच गई। स्वास्थ्य कर्मियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। स्टाफ नर्स के पति का आरोप है कि युवक उसकी पत्नी को परेशान कर रहा था। पीछा करते हुए वह रविवार की रात लखनऊ से अस्पताल पहुंच गया। जबकि युवक का आरोप है कि स्टाफ नर्स के पति ने उससे रुपये ले रखे हैं। रुपये न देने पड़ें इसलिए उसने उसे बुलाया और पीट दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
लखनऊ के सरोजनी नगर एलडीए कालोनी निवासी शोभा शर्मा जिला अस्पताल के एनआरसी में संविदा पर स्टाफ नर्स के पद पर कार्यरत हैं। रविवार रात आठ बजे से उनकी एनआरसी में ड्यूटी थी। शोभा शर्मा के अनुसार, लखनऊ के एलडीए कालोनी निवासी सुरेश अरोड़ा उसका पीछा करते हुए अस्पताल पहुंच गया। उसने इसकी सूचना पति को दी।

मारपीट में दोनों खून से लथपथ हो गए
स्टाफ नर्स का पति जितेंद्र
- फोटो : अमर उजाला
रात लगभग 12 बजे जब पति जितेंद्र अस्पताल पहुंचा तो दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते दोनों में मारपीट शुरू हो गई। इससे एनआरसी में भगदड़ मच गई। एनआरसी में कुपोषित बच्चों के साथ मौजूद परिजन वार्ड से बाहर आ गए। मारपीट के दौरान स्टाफ नर्स के पति ने सुरेश पर हेलमेट से कई वार किए। जिससे उसकी आंख व हाथ में गंभीर चोटें आ गईं।
सुरेश ने जितेंद्र के चेहरे पर किसी धारदार चीज से हमला कर दिया। मारपीट में दोनों खून से लथपथ हो गए। स्वास्थ्य कर्मियों ने जिला अस्पताल चौकी इंचार्ज रामजीत को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे रामजीत ने घायल युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया। चौकी इंचार्ज रामजीत ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।