फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Nurse gang-raped in Chitrakoot Bargarh police station in-charge suspended in gang rape case

नर्स से गैंगरेप: घटनास्थल 500 मीटर दूर... पुलिस को पहुंचने में लगा एक घंटा; सरेराह अगवा कर की गई थी हैवानियत

Tue, 29 Oct 2024 10:46 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, चित्रकूट
अमर उजाला नेटवर्क, चित्रकूट Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 29 Oct 2024 10:46 AM IST
सार

चित्रकूट में नर्स से सामूहिक दुष्कर्म का मामले में बरगढ़ थाना प्रभारी निलंबित कर दिए गए हैं। पुलिस को 500 मीटर की दूरी तय करने में एक घंटे का समय लगा। 

विज्ञापन
Nurse gang-raped in Chitrakoot Bargarh police station in-charge suspended in gang rape case
Nurse gang-raped - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चित्रकूट के बरगढ़ थाने से कुछ दूर स्थित अस्पताल में डयूटी करने जा रही नर्स से सामूहिक दुष्कर्म की घटना की जांच में कई टीमें लगी है, लेकिन आरोपी अभी पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं। अब तक हुई जांच में लापरवाही मिलने पर एसपी ने थाना प्रभारी की निलंबित कर दिया है। 
विज्ञापन


थाना प्रभारी पर आरोप है कि सूचना मिलने के एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जबकि घटनास्थल से मात्र पांच सौ मीटर की दूरी पर है। साथ ही थाना प्रभारी ने सीसीटीवी संचालन की गलत रिपोर्ट मुख्यालय भेजी। 
विज्ञापन


बरगढ़ थाना इलाके के एक गांव की नर्स से अस्पताल जाते समय शनिवार की सुबह रेलवे अंडरपास के पास चार युवकों ने हैवानियत की थी। इसके बाद हाथ बांधकर ट्रैक पर फेंककर भाग गए थे। रविवार को आईजी जोन प्रयागराज प्रेम गौतम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को सुबह तक पहली जांच रिपोर्ट आने के बाद एसपी अरुण कुमार सिंह ने थाना प्रभारी राकेश मौर्य को निलंबित कर दिया गया है। उनके स्थान पर पंकज तिवारी को थाने की कमान दी गई है। एसपी ने बताया कि मामले की जांच जारी है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा।

प्रभारी निरीक्षक को निलंबित करने के पीछे जांच के बाद कई कारण सामने आए हैं। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने कहा कि वे सुरक्षा को लेकर नियमित पेट्रोलिंग व गांववासियों से समन्वय आदि स्थापित करने में विफल रहे। 

 

इसके अलावा ऑपरेशन दृष्टि के तहत आमजन को सीसीटीवी कैमरे लगवाने के प्रति प्रोत्साहित करने में भी नाकाम रहे। कई अन्य स्थानों पर लगे कैमरे निरीक्षण में खराब पाए गए, जबकि उन्होंने इनके सुचारु रूप से क्रियाशील होने की रिपोर्ट दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed