फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Number of women ministers in yogi cabinet decreased from Kanpur and Bundelkhand regions

योगीराज 2.0: कानपुर और बुंदेलखंड क्षेत्रों से घटी महिला मंत्रियों की संख्या, जीत के बावजूद नहीं मिला मौका

Sat, 26 Mar 2022 03:26 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 26 Mar 2022 03:26 PM IST
सार

योगी आदित्यनाथ के नए कैबिनेट में कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र से इस बार मात्र एक महिला विधायक को शामिल किया गया है। जबकि इससे पहले 2017 में इन क्षेत्रों से 3 महिला मंत्रियों को पद दिए गए थे। 

विज्ञापन
Number of women ministers in yogi cabinet decreased from Kanpur and Bundelkhand regions
प्रतिभा शुक्ला, नीलिमा कटियार, अर्चना पांडेय, कमलरानी वरुण  - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में शानदार जीत के बाद योगीराज 2.0 की शुरूआत हो गई है। मुख्यंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ 52 कैबिनेट मंत्रियों ने शपथ ली है। इस बार मंत्रीमंडल में पांच महिलाओं को स्थान दिया गया है, जिनमें एक कैबिनेट मंत्री, एक राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और तीन को राज्य मंत्री बनाया गया है। वहीं वर्ष 2017 में महिला मंत्रियों की संख्या में कानपुर और बुंदेलखंड की भागीदारी अधिक थी। पिछली बार इन क्षेत्रों से अर्चना पांड़ेय, कमलरानी वरुण और निलिमा कटियार को मंत्री बनाया गया था।

विज्ञापन


योगीराज 2.0 में केवल विधायक प्रतिभा शुक्ला को अकबरपुर-रनियां सीट से ब्राह्मण बिरादरी में पकड़ मजबूत करने के लिए मंत्री पद दिया गया है। वहीं वर्ष 2017 के कैबिनेट में नीलिमा कटियार कानपुर नगर (राज्यमंत्री) और अर्चना पांडेय कन्नौज (राज्यमंत्री) (दो साल बाद हटा दी गईं) शामिल थीं। इसके अलावा कमलरानी वरुण कानपुर नगर कैबिनेट मंत्री का बीच में ही निधन हो गया था।

विज्ञापन

प्रतिभा शुक्ला
प्रतिभा शुक्ला अकबरपुर रानिया विधानसभा से लगातार दूसरी बार जीतकर उत्तर प्रदेश विधानसभा में पहुंची हैं। यह सीट कानपुर देहात जिले का हिस्सा है। इस क्षेत्र के ब्राह्मण समुदाय में पैठ रखने वाली प्रतिभा शुक्ला भारतीय जनता पार्टी से पहले भी राजनीति में कामयाब रही थीं।

नीलिमा कटियार
कल्याणपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी नीलिमा कटियार ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की है। इससे पहल वो 2017 में जीतीं थी और उन्हें मंत्रीमंडल में शामिल किया गया था।


 
विज्ञापन

अर्चना पांडेय
भाजपा प्रत्याशी और पूर्व राज्य मंत्री अर्चना पांडेय ने कन्नौज जिले की छिबरामऊ विधानसभा क्षेत्र से लगातार दूसरी बार जीत हासिल कर एक नया इतिहास रचा। छिबरामऊ विधानसभा से अर्चना पांडेय एकमात्र महिला प्रत्याशी हैं, जिन्होंने यहां से लगातार दूसरी बार चुनाव जीता है। वर्ष 2017 में इन्हें राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया था, लेकिन इस बार मौका नहीं मिला है।

कमलरानी वरुण 
वर्ष 2017 में विधानसभा चुनाव में घाटमपुर सीट से जीत हासिल करने के बाद कमलरानी वरुण को प्रावधिक शिक्षा मंत्री बनाया गया था। लेकिन अपने कार्यकाल के दौरान ही कोरोना से उनका अकास्मिक निधन हो गया था। आपको बता दें कि घाटमपुर लोकसभा सीट पर कांग्रेस का कब्जा बना रहा, इस क्षेत्र में कमलरानी वरुण ने भाजपा की जमीन तैयार की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed