{"_id":"63774012fb600769c520eb0a","slug":"nsi-will-organize-international-conference-in-egypt-from-11-to-14-february","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: एनएसआई मिस्र में कराएगा इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस, 11 से 14 फरवरी तक होगा आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: एनएसआई मिस्र में कराएगा इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस, 11 से 14 फरवरी तक होगा आयोजन
Fri, 18 Nov 2022 04:04 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Fri, 18 Nov 2022 04:04 PM IST
सार
राष्ट्रीय शर्करा संस्थान द्वारा अस्यूट विवि इजिप्ट के सहयोग से इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा। इसमें 30 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा, जो 11 से 14 फरवरी तक आयोजित होगी।
विज्ञापन
राष्ट्रीय शर्करा संस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर का राष्ट्रीय शर्करा संस्थान और अस्यूट विवि इजिप्ट के सहयोग से 11-14 फरवरी को इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन होगा। इसमें 30 से अधिक देशों के 500 से अधिक प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। कॉन्फ्रेंस मिस्र के लक्सर शहर में होगी। कॉन्फ्रेंस में कानपुर के छह वैज्ञानिक जानकारी देंगे और दो शोधपत्र प्रस्तुत किए जाएंगे।
विज्ञापन
प्रदर्शनी में भारत की पांच कंपनियां स्टॉल लगाकर अपनी तकनीक का प्रदर्शन करेंगी। राष्ट्रीय शर्करा संस्थान के निदेशक प्रो. नरेंद्र मोहन ने बताया कि कॉन्फ्रेंस में अमेरिका के डॉ. गिलीयन एग्लीस्टन, डॉ. मेल्विन बोल्टन, ब्राजील के फ्रांसिस्को गुएलहेरेम नास्तारी, थाईलैंड के डॉ. विराट वनिक श्रीरत्ना व्याख्यान देंगे।
विज्ञापन
प्रो. नरेंद्र गन्ना के अतिरिक्त चुकंदर के उत्पादन, प्रसंस्करण, फैक्ट्री इंजीनियरिंग व सहउत्पाद के बारे में जानकारी देंगे। संस्थान के प्रो. डॉक्टर स्वेन ऊर्जा संरक्षण के बारे में बताएंगे। कुल 100 शोधपत्र प्रस्तुत किए जाएंगे, इससे सभी को दूसरे देशों में प्रयोग की जा रही नई तकनीक की जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन