{"_id":"578546194f1c1b3f4113d82c","slug":"nrona-corner-corner-intersection-shine","type":"story","status":"publish","title_hn":"नरोना चौराहे का चमकेगा कोना-कोना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नरोना चौराहे का चमकेगा कोना-कोना
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
Updated Wed, 13 Jul 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
हीर पैलेस के पास अवैध कब्जे गिराए गए।
- फोटो : amarujala
कानपुर। नरोना चौराहे पर अतिक्रमण और बेतरतीब तरीके से खड़े टेंपो को देखकर डीएम कौशलराज शर्मा और एसएसपी शलभ माथुर ने मातहतों की क्लास लगाई। इस दौरान डीएम ने एसपी ट्रैफिक से चौराहे पर कब्जा करने वालों को चिह्नित करने के साथ ही उनके खिलाफ शांतिभंग के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कहा कि चौराहे पर किसी भी सूरत में जाम नहीं लगना चाहिए। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि नरोना से मरे कंपनी पुल और फूलबाग के बीच बाइक से पेट्रोलिंग के अलावा फुटपाथों पर रस्से बांधे जाएंगे। चौराहे पर लाइटें लगाई जाएंगी और अतिरिक्त होमगार्ड भी तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा शहर के 16 चौराहों की सूरत भी बदलेगी। गोल चौराहा से नरोना चौराहे तक घोषित नो टेंपो जोन का रूट बढ़ाया जाएगा।
मंगलवार को निरीक्षण के दौरान डीएम और एसएसपी ने नरोना चौराहे पर लगने वाले जाम के कारणों को जाना। चौराहे से सिटी सेंटर की ओर महज चालीस पचास कदमों के निरीक्षण में जगह-जगह बेतरतीब तरीके से खड़े टेंपो, फुटपाथ पर अवैध पार्किंग और सड़कों तक सजी खाने पीने की दुकानों को देखकर डीएम ने मातहतों को हिदायत दी। एसपी ट्रैफिक से चौराहे पर किसी भी कीमत पर जाम न लगने के निर्देश दिए। साथ ही माल रोड स्थित गुप्ता रेस्टोरेंट के मालिक का चालान करने के निर्देश दिए। एडीएम सिटी अविनाश सिंह ने बताया कि अब गोल चौराहा से राकेट तिराहे तक नो टेंपो जोन घोषित होगा। इससे नरोना चौराहा फूलबाग से राकेट तिराहे तक लगने वाले जाम से मुक्ति मिलेगी।
चिह्नित किए गए 25 अवैध कब्जेदार
नरोना चौराहे के आसपास अवैध कब्जे कर फुटपाथ और सड़क घेरने वाले 25 से अधिक अवैध कब्जेदारों को चिह्नित किया गया है। इनका चालान कर इनसे मुचलका भराया जाएगा। दोबारा कब्जे मिलने पर धनराशि जब्त कराने के साथ साथ सख्त कार्रवाई भी की जाएगी। 14 जुलाई से जाजमऊ से कल्याणपुर के बीच वन वे की कवायद भी शुरू हो जाएगी। सीसी कैमरे भी लगेंगे। इसके लिए 100 होमगार्ड ट्रैफिक पुलिस को दिए जाएंगे।