फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   NPK sent for print more than the fixed price, private shopkeepers are selling by taking more money

तय दाम से अधिक प्रिंट की भेज दी एनपीके, ज्यादा रूपये लेकर निजी दुकानदार कर रहे बिक्री

Thu, 28 Oct 2021 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
NPK sent for print more than the fixed price, private shopkeepers are selling by taking more money
शेखपुर साधन सहकारी समिति में टोकन के लिए खड़े किसान। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। खेती के लिए किसानों को सही कीमत पर खाद मिल सके, इसके लिए सरकार ने दाम तय कर रखा है। वहीं कृषभो की ओर से जिले में भेजी गई एक हजार मीट्रिक टन एनपीके की बोरी में निर्धारित मूल्य से अधिक दाम प्रिंट हैं।
विज्ञापन

ऐसे में कई निजी खाद विक्रेता किसानों से अधिक रुपये की वसूली कर रहे हैं। इसकी जानकारी पर अधिकारियों ने किसानों से सरकार की ओर से निर्धारित दाम पर ही खाद खरीदने को कहा है।
विज्ञापन

रबी सीजन में राई, सरसों, आलू समेत फसलों की बुआई के चलते जिले मेें डीएपी की मांग तेजी से बढ़ी है। हालात यह है कि अधिकांश समितियों में खाद का टोटा बना हुआ है। ऐसे में किसान प्राइवेट दुकानों से मनमाने दाम पर खाद खरीदने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएपी के विकल्प के रूप में पिछले दिनों कृषभो (कृषक भारतीय कोऑपरेटिव लिमिटेड) की ओर से पिछले दिनों एक हजार मीट्रिक टन एनपीके जिले में भेजी गई। 50 किलो की प्रति बोरी पर 1700 रुपये प्रिंट रेट छपा हुआ है, लेकिन एनपीके का मौजूदा बिक्री रेट सरकार की ओर से 1450 रुपये निर्धारित है।
ऐसे में जब किसान दुकान पर पहुंचते हैं तो निजी खाद विक्रेता उन्हें 1700 रुपये की दर से ही बिक्री करते हैं। विरोध करने पर किसानों को बैरंग लौटा दिया जाता है। मजबूरन किसान खाद खरीदने के लिए मजबूर हो रहे हैं।
कृषभो की एक हजार एमटी एनपीके खाद की बोरी में 1700 रुपये प्रिंट रेट छपा है। शासन से पिछले दिनों एनपीके के रेट कम करने से अब बिक्री मूल्य 1450 रुपये निर्धारित है। सभी दुकानदारों को मौजूदा रेट पर ही खाद बेचने के निर्देश दिए गए हैं। किसान किसी भी सूरत में अधिक मूल्य न दें।

- विनोद कुमार यादव, उपकृषि निदेशक
शेखपुर समिति पर खाद के लिए उमड़े किसान
राजपुर। अमरौधा ब्लॉक के शेखपुर साधन सहकारी समिति में डीएपी का स्टॉक खत्म होने पर किसानों को खाद नहीं मिल पा रही है। बुधवार को बड़ी संख्या में किसान खाद लेने के लिए समिति पर पहुंचे। वहीं शाम तक खाद की खेप समिति पर नहीं पहुंची। इस पर सचिव ने किसानों को टोकन देकर खाद आने पर पहले उन्हें देने का वादा कर वापस किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed