फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Nowadays insomnia is growing due to mobile addiction

ब्रेन ट्यूमर की वजह बन सकता मोबाइल, अगर आपकी भी नींद उड़ी है तो हो जाएं सावधान !

Fri, 11 Jan 2019 12:34 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 11 Jan 2019 12:34 PM IST
सार

- यूपी-यूके न्यूरोसाइंस सोसाइटी के डॉक्टरों ने दी जानकारी
- एक फरवरी से होगा यूपी-यूके न्यूरोकॉन-2019 का आयोजन

विज्ञापन
Nowadays insomnia is growing due to mobile addiction
डेमो

विस्तार

मोबाइल की लत से अनिद्रा बढ़ रही है। बच्चों की आंखों की रोशनी कमजोर हो रही है। घटिया मोबाइल और मोबाइल टावरों से निकल रहे मानक से ज्यादा रेडिएशन के भी कुप्रभाव पड़ रहे हैं। प्रदूषण भी ब्रेन ट्यूमर की एक वजह है। यह जानकारी यूपी-यूके न्यूरोसाइंस सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ.आईएन वाजपेयी और डॉ. विकास शुक्ला ने दी।
विज्ञापन


उन्होेंने  कानपुर में पत्रकारों को बताया कि सोसाइटी के 25 वर्ष पूरे होने पर एक फरवरी से ‘यूपी-यूके न्यूरोकॉन-2019’ का आयोजन किया जा रहा है। पहले दिन जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में देश, विदेश के विशेषज्ञ माइक्रोस्कोप, इंडोस्कोपी से ब्रेन के ट्यूमर को निकालना सिखाएंगे। इसका लाइव टेलीकॉस्ट कर अन्य डॉक्टरों और जूनियर डॉक्टरों को भी यह तकनीक सिखाई जाएगी। आयोजन सचिव डॉ. विकास शुक्ला ने बताया कि दो और तीन फरवरी को होटल लैंडमार्क में ब्रेन स्ट्रोक, ब्रेन ट्यूमर, चक्कर, मिर्गी, स्पाइन सर्जरी, न्यूरोलॉजी और न्यूरो सर्जरी से संबंधित अन्य विषयों पर कार्यशालाएं होंगी। इनमें इलाज की बेसिक जानकारी से लेकर रोबोटिक सर्जरी तक की जानकारी दी जाएगी। प्रेसवार्ता में डॉ. आलोक वर्मा, डॉ. पुनीत दीक्षित, डॉ. जयंत वर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed