फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Now there will be no forgery in university degrees

यूपी: अब विवि की डिग्रियों में नहीं हो सकेगा फर्जीवाड़ा, 2.51 लाख डिग्रियों में लागू किया गया सिक्योरिटी फीचर

Sun, 02 Jan 2022 07:46 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 02 Jan 2022 07:46 PM IST
सार

प्रो. पाठक मार्कशीटों और डिग्रियों को हैकर्स से सुरक्षित करने की भी तैयारी कर रहे हैं। आईआईटी ने ब्लॉकचेन आधारित डिग्री की शुरुआत की है, जिसका शुभारंभ पीएम ने दीक्षांत समारोह में किया था।

विज्ञापन
Now there will be no forgery in university degrees
सीएसजेएम विश्वविद्यालय

विस्तार

छत्रपति शाहू जी महाराज विवि में डिग्रियों के फर्जीवाड़ा के खेल को रोकने के लिए विवि प्रशासन ने नकेल कस ली है। विवि प्रशासन ने इस साल से 2.51 लाख डिग्रियों में सिक्योरिटी फीचर लागू कर दिया है। इससे फर्जीवाड़ा रुकेगा ही, साथ ही विवि की वेबसाइट से ही डिग्री सत्यापन हो सकेगा।
विज्ञापन


इससे छात्रों को विवि के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। विवि से संबद्ध कॉलेजों में डिग्री का फर्जीवाड़ा चल रहा है। एक ही नाम से दो डिग्रियों का सत्यापन के लिए आना, डिग्री का फर्जी मिलना जैसी समस्याएं बढ़ती जा रही हैं।
विज्ञापन


सत्यापन के नाम पर भी विवि का काफी समय खराब होता है। ऐसे में डिग्री में सिक्योरिटी फीचर लागू किया गया है। इसमें कोड के माध्यम से डिग्रियों को सुरक्षित किया गया है। कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक के निर्देशन में हुए इस बदलाव की वजह से डिजिटल डिग्री में किसी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई के अलावा पुरानी डिग्रियों पर भी यह काम किया जा रहा है। प्रो. पाठक ने कहा कि तीन माह के भीतर विवि में काफी बदलाव देखने को मिलेगा। छात्रों से जुड़ी हुईं सभी सुविधाएं ऑनलाइन कर दी जाएंगी। 
  
ब्लॉकचेन की मदद से सुरक्षित करेंगे डिग्रियां 
प्रो. पाठक मार्कशीटों और डिग्रियों को हैकर्स से सुरक्षित करने की भी तैयारी कर रहे हैं। आईआईटी ने ब्लॉकचेन आधारित डिग्री की शुरुआत की है, जिसका शुभारंभ पीएम ने दीक्षांत समारोह में किया था। अब इन डिग्रियों को हैक भी किया गया तो हैकर को सही जानकारी नहीं मिलेगी क्योंकि इन डिग्रियों में शब्द लगातार परिवर्तित होते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed