फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Now there is hope of asphalting on ROB, waiting for the weather to improve

Kanpur News: आरओबी पर अब डामरीकरण की आस, मौसम सुधरने का इंतजार

Sat, 18 Jan 2025 01:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 18 Jan 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Now there is hope of asphalting on ROB, waiting for the weather to improve
रूरा (कानपुर देहात)। नगर में आरओबी निर्माण पांच साल पूरा होने के बाद भी अधूरा है। 31 जनवरी तक आरओबी पर सफर शुभारंभ की लोग आस लगाए हैं। अब डामरीकरण के लिए मौसम खुलने का कार्यदायी संस्था को इंतजार है। उनका कहना है कि सब कुछ ठीक रहा तो 20 जनवरी के बाद डामरीकरण की शुरुआत होगी।
विज्ञापन

नगर में 40 करोड़ की लागत से बने आरओबी पर अब छुटपुट काम बाकी हैं। हालांकि सड़क बनने और अन्य जरूरी कार्य पूरे होने पर ही सफर शुरू हो सकेगा। इसी माह आरओबी पर सफर को लेकर लोग उत्साहित हैं।
विज्ञापन

इसके पीछे की वजह ढलाई संबंधी काम पूरे होना है। अब आरओबी पर ऊपरी हिस्से में निर्माण कार्य पूरे होने पर रंग रोगन कराया जा रहा है। चहारदीवारी और इसके ऊपर लगाए गए सेफ्टी पाइप लाइन पर पेंट का काम हो रहा है। शुक्रवार को श्रमिक रंग रोगन में लगे दिखे। इधर साफ सफाई लगभग पूरी हो गई है। आरओबी पर मार्ग प्रकाश और डामरीकरण के साथ सड़क सुरक्षा संबंधी सूचना बोर्ड आदि का काम शेष है। कार्यदायी संस्था के अधिकारियों का कहना है कि बिटुमिन (डामरीकरण) के लिए मौसम खुलना जरूरी है। मौजूदा समय में ठंडक अधिक है। इस मौसम में सड़क निर्माण में डामरीकरण नहीं कराया जाता है। यदि एक सप्ताह तक मौसम खुल जाए और धूप निकले तो नमी नहीं रहेगी और डामरीकरण की पकड़ मजबूर रहेगी। इधर आरओबी पर दुर्गा मंदिर की ओर बारिश पर पानी निकास के लिए रैन स्पॉट (पानी निकास स्थल) पर जाली लगाने के लिए कटाई कार्य कराया गया। इस तरफ कुल 20 जालियां लगाई जाएगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed