फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Now the commissionerate police will follow the cases of Bikru incident

बिकरू कांड: अब कमिश्नरी पुलिस करेगी केसों की पैरवी, आउटर पुलिस के पास थी जिम्मेदारी

Sat, 19 Nov 2022 02:21 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 19 Nov 2022 02:21 PM IST
सार

कमिश्नरेट की नई संरचना के बाद शासन के निर्देश पर अब बिकरू कांड से जुड़ी जांच कमिश्नरेट के संयुक्त पुलिस आयुक्त आनंद प्रकाश तिवारी करेंगे।

विज्ञापन
Now the commissionerate police will follow the cases of Bikru incident
विकास दुबे को गिरफ्तार करके ले जाती पुलिस - फोटो : ANI

विस्तार

कानपुर में बिकरू कांड के केसों की पैरवी अब कमिश्नरी पुलिस करेगी। अब तक आउटर पुलिस एडीजी जोन की मॉनिटरिंग में कर रही थी। कमिश्नरी में एडिशनल सीपी मुख्यालय आनंद कुलकर्णी को जिम्मेदारी दी गई है। उनके निर्देशन में टीम काम करेगी।

विज्ञापन

दो जुलाई 2020 को बिकरू गांव में पुलिस ने गैंगस्टर विकास दुबे को पकड़ने के लिए दबिश दी थी। विकास दुबे व उसके गुर्गों ने पुलिस पर हमला कर सीओ समेत आठ पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी थी। मुठभेड़ में विकास दुबे समेत छह बदमाश मारे गए थे। 46 आरोपी जेल भेजे गए थे। जो अभी भी जेल में ही हैं।
विज्ञापन

इस पूरी घटना में करीब 60 केस दर्ज हुए थे। विभागीय जांच अलग से चल रही थीं। वर्तमान में विभागीय जांचें पूरी हो गई हैं। सिर्फ असलहा लाइसेंस की जांच चल रही है। कमिश्नरी में आउटर शामिल होने की वजह से सभी मामले कमिश्नरी में आ गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड ने बताया कि अब कोर्ट में केसों की पैरवी कमिश्नरी पुलिस करेगी। समीक्षा बैठक की जा चुकी है। संबंधित अफसरों को निर्देश दे दिए गए हैं। जल्द ही इस केस से संबंधित सभी दस्तावेज भी उन्हें सौंप दिए जाएंगे। बिकरू कांड का पर्यवेक्षण अधिकारी संयुक्त पुलिस आयुक्त आनंद प्रकाश तिवारी को बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed