अच्छी खबर: अब पुलिस अधिकारी थानों में सुनेंगे शिकायतें, पुलिस कमिश्नर ने लागू की नई व्यवस्था, पढ़ें पूरा अपडेट
Kanpur News: पुलिस कार्यालय आने वाले फरियादियों को राहत देने के लिए पुलिस कमिश्नर ने नई व्यवस्था लागू की है। इसके तहत पुलिस अधिकारी थानों में ही शिकायतें सुनेंगे। साथ ही, मौके पर ही शिकायतों के निस्तारण का प्रयास करेंगे।
विस्तार
भीषण गर्मी में दूर दराज के इलाकों से मनुहार लिए पुलिस कार्यालय आने वाले फरियादियों को राहत पहुंचाने के लिए पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार ने नई व्यवस्था लागू की है। इसके तहत अब हर वरिष्ठ अधिकारी किसी न किसी थाने पर बैठकर लोगों की शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित करेंगे। इस नई व्यवस्था को गुरुवार से लागू किया जाएगा।
अधिकारियों के जनसुनवाई के लिए थानावार रोस्टर भी बनाया गया है। सीपी ने बताया कि पिछले एक महीने में जनसुनवाई में आई शिकायतों की समीक्षा की गई। देखने में आया कि कुछ थानों से अधिक संख्या में नागरिक जनसुनवाई के लिए पुलिस ऑफिस आते हैं। ऐसे में उन्हीं 17 थानों पर ज्यादा फोकस किया जाएगा। अधिकारी रोजाना 12 से 2 बजे तक थानों पर बैठेंगे और इस दौरान वह शिकायत सुनकर उनका निस्तारण कराएंगे।
थाना अधिकारी
कलक्टरगंज एसीपी कलक्टरगंज
जाजमऊ डीसीपी पूर्वी
थाना चकेरी एसीपी कैंट
महाराजपुर एसीपी चकेरी
ग्वालटोली डीसीपी सेंट्रल
नवाबगंज एसीपी कर्नलगंज
बजरिया एसीपी सीसामऊ
काकादेव एसीपी स्वरूपनगर
बाबूपुवा एसीपी बाबूपुरवा
नौबस्ता एसीपी नौबस्ता
बर्रा डीसीपी साउथ
बिधनू एसीपी घाटमपुर
पनकी एसीपी पनकी
कल्यानपुर एसीपी कल्यानपुर
बिठूर डीसीपी वेस्ट
चौबेपुर एसीपी बिल्हौर
रायपुरवा एसीपी अनवरगंज