फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Now passengers will get fresh fruits and juices at the railway station

Kanpur News: अब रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मिलेंगे ताजे फल और जूस

Wed, 04 Feb 2026 01:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Now passengers will get fresh fruits and juices at the railway station
कानपुर। अब कानपुर सेंट्रल स्टेशन व अनवरगंज पर यात्रियों को ताजे फल और जूस मिलेगा। उत्तर-मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल ने जूस बार खोलने की प्रक्रिया शुरू की है। मंडल के कई स्टेशनों पर यह व्यवस्था शुरू की जा रही है जिसमें कैंटीन और स्टॉल भी दिए जाएंगे। इसके लिए रेलवे ने आधिकारिक तौर पर टेंडर आमंत्रित किए हैं।
विज्ञापन

रेलवे प्रशासन ने कानपुर सेंट्रल, अनवरगंज सहित मंडल के अन्य स्टेशनों पर जूस व फ्रूट बार खोलने की प्रक्रिया शुरू की है। इसमें स्टॉल का आवंटन पांच वर्षों के लिए किया जाएगा। 11 फरवरी से ई-नीलामी शुरू होगी जो 12 व 13 फरवरी तक विभिन्न श्रेणियों में चलेगी। अनवरगंज में मल्टी पर्पज स्टॉल भी खुलेगा। इन स्टॉल पर यात्रियों को एक ही छत के नीचे दैनिक उपयोग की वस्तुएं मिल सकेंगी। पनकी धाम सहित अन्य स्टेशनों पर नई कैटरिंग यूनिट भी खोली जाएंगी। प्रयागराज मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि यात्रियों को उच्च गुणवत्ता की खाद्य सामग्रियां उपलब्ध कराना और उनके सफर को आरामदायक बनाना रेलवे की प्राथमिकता है। इन नई इकाइयों से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed