फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Now operators of CNG city buses will do roster duty

Kanpur News: अब रोस्टर ड्यूटी करेंगे सीएनजी सिटी बसों के परिचालक

Thu, 07 Aug 2025 01:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Now operators of CNG city buses will do roster duty
कानपुर। सीएनजी सिटी बसों की संख्या घट रही है। इसे देखते हुए परिचालकों को अब 12-12 दिन के रोस्टर के आधार पर ड्यूटी दी जाएगी। इस निर्णय से परिचालकों के सामने नौकरी का संकट खड़ा हो गया है। नए नियम से परिचालक अब 12 दिन ही ड्यूटी कर सकेंगे।
विज्ञापन

कानपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (केसीटीएसएल) शहर में 67 बसों का संचालन कर रहा है। ये बसें विभिन्न रूटों पर चल रही हैं। पहले 110 बसें संचालित हो रही थीं लेकिन करीब 75 प्रतिशत बसें समयसीमा पूरी कर कंडम हो गई हैं और अब फजलगंज स्थित डिपो में खड़ी हैं। इस स्थिति को देखते हुए ही परिचालकों की ड्यूटी रोस्टर के हिसाब से लगाने का निर्णय लिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि 165 से ज्यादा परिचालक हैं, सभी को रूट पर जाने का मौका मिले, इसलिए ड्यूटी रोस्टर लागू किया गया है। केसीटीएसएल के मुख्य प्रबंधक (संचालन) रजनीश राजपूत ने बताया कि वर्तमान में संचालित सीएनजी बसें कंडम होने की स्थिति में हैं। नई बसें आने पर परिचालकों को परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन

सितंबर में आएंगी 100 और बसें
सितंबर तक 100 और नई बसें चलाने का लक्ष्य है। इसके लिए पिछले दिनों बैठक भी हुई थी जिसके बाद केसीटीएसएल ने लखनऊ मुख्यालय को प्रस्ताव भेज दिया है। अब टेंडर प्रक्रिया हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन रूटों पर घटीं सिटी बसें
बसों के घटने से घंटाघर-मूसानगर, नौबस्ता-बिंदकी, घंटाघर-भोगनीपुर, रामादेवी-अकबरपुर, रावतपुर-बिल्हौर, नौबस्ता-भोगनीपुर, नौबस्ता-जहानाबाद, घंटाघर-मखौली, जाजमऊ-आईआईटी, रावतपुर-गहलो, घंटाघर-देवमई, फजलगंज-रूरा रूट पर बसों के फेरे घट गए हैं। इससे यात्रियों को नगरीय बस परिवहन सुविधा लेने में परेशानी आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed