फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Now only six districts of Kanpur division remain in KRDA area changes were made for industrial development

UP: क्रीडा क्षेत्र में अब कानपुर मंडल के ही छह जिले रहेंगे, औद्योगिक विकास के लिए किया गया फेरबदल, ये जिले हटे

Tue, 03 Jun 2025 03:02 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 03 Jun 2025 03:02 PM IST
सार

Kanpur News: क्रीडा क्षेत्र में संशोधन के बाद बांदा, फतेहपुर, जालौन, हमीरपुर जिले हटाए गए हैं। मंडल के ही छह जिलों में समन्वय के साथ औद्योगिक विकास के लिए फेरबदल किया गया है।

विज्ञापन
Now only six districts of Kanpur division remain in KRDA area changes were made for industrial development
केडीए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शासन के आदेश पर कानपुर रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (क्रीडा) में शामिल जिलों में परिवर्तन किया गया है। अब इसमें कानपुर मंडल के ही सभी छह जिले शामिल होंगे। नए शामिल होने वाले जिलों में फर्रुखाबाद और इटावा हैं। दूसरे मंडलों के चार जिलों जालौन, बांदा, फतेहपुर और हमीरपुर को इससे हटा दिया गया है। केडीए 4 जून को होने वाली बैठक के बाद क्रीडा का नए सिरे से प्रस्ताव शासन भेजेगा।

विज्ञापन

कानपुर मंडल की उच्च स्तरीय विकास समिति के समन्वयक नीरज श्रीवास्तव ने बताया कि क्रीडा क्षेत्र में तेजी से विकास के उद्देश्य से कानपुर मंडल के ही सभी छह जिले शामिल किए जा रहे हैं। अन्य मंडलों के चारों जिलों को इससे हटा दिया गया है। केडीए सचिव अभय कुमार पांडेय ने बताया कि विकास प्राधिकरण ने क्रीडा का नया ड्राफ्ट तैयार कर लिया है। क्रीडा में आसपास के सभी जिलों को मिलाकर डेवलपमेंट प्लान तैयार किया जाएगा।

विज्ञापन

14,884 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में होगा विकास
क्रीडा क्षेत्र में रहने वालों की वर्ष 2051 की संभावित आवासीय, व्यावसायिक, औद्योगिक, परिवहन, बुनियादी संसाधनों, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि जरूरतों को ध्यान में रखकर विकास का खाका तैयार किया जाएगा। एक जिला, एक उत्पाद पर भी फोकस रहेगा। केडीए के अधिकारियों के अनुसार क्रीडा के विकास से कानपुर मंडल में शामिल कानपुर नगर, कानपुर देहात, इटावा, औरैया, फर्रूखाबाद, कन्नौज के 14,884 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में विकास होगा। इससे लगभग 1.28 करोड़ लोग लाभान्वित होंगे।

क्रीडा का नए सिरे से प्रारूप तैयार किया गया है। इसमें अब कानपुर मंडल के ही सभी छह जिले शामिल रहेंगे। पूर्व में शामिल दूसरे मंडलों के फतेहपुर, हमीरपुर, बांदा और जालौन को हटा दिया गया है। एक ही मंडल के जिले होने से संबंधित सभी विभागों में आसानी से सामंजस्य के साथ औद्योगिक विकास किया जा सकेगा। केडीए 4 जून को होने वाली बोर्ड बैठक के बाद क्रीडा का नए सिरे से प्रस्ताव शासन भेजेगा और वहां से हरी झंडी मिलते ही इन जिलों में संयुक्त रूप से औद्योगिक विकास का खाका खींचने के लिए टेंडर कर कंसलटेंट नियुक्त किया जाएगा।  -मदन सिंह गर्ब्याल, उपाध्यक्ष, केडीए

विज्ञापन

संशोधन से पहले और बार का क्रीडा क्षेत्र

क्रीडा में पहले शामिल किए गए थे जिले- कानपुर नगर, कानपुर देहात, कन्नौज, औरैया, हमीरपुर, जालौन, बांदा, फतेहपुर
इन जिलों की क्षेत्रफल- 20, 000 वर्गमीटर
इन जिलों की आबादी- 1.75 करोड़
 
क्रीडा के संशोधित प्रस्ताव के तहत शामिल जिले- कानपुर नगर, कानपुर देहात, कन्नौज, औरैया, इटावा, फर्रूखाबाद
इन जिलों का क्षेत्रफल- 14884 वर्ग किलोमीटर
इन जिलों की आबादी- 1.28 करोड़
क्रीडा से हटाए गए जिले- हमीरपुर, जालौन, बांदा, फतेहपुर

क्रीडा से विकास के लिए आगे आईं जापानी, सिंगापुर तक की सलाहकार कंपनियां
केडीए ने क्रीडा में पूर्व में शामिल जिलों में सन 2051 तक की जरूरतों के हिसाब से विकास के लिए बीती 4 अप्रैल को प्रीबिड मीटिंग बुलाई थी, जिसमें जापान, सिंगापुर तक की सलाहकार कंपनियां शामिल हुई थीं। उसके बाद ग्लोबल ई-टेंडर की तारीख 22 अप्रैल मुकर्रर की गई थी, पर क्रीडा के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में संशोधन की वजह टेंडर स्थगित कर दिए गए थे। अब संशोधित प्रस्ताव पर शासन की मुहर लगने के बाद ग्लोबल ई-टेंडर आमत्रित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed