फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Now fraud is being done through cyber fraud and digital arrest.

Kanpur News: अब साइबर फ्रॉड और डिजिटल अरेस्ट कर की जा रही ठगी

Sat, 01 Nov 2025 01:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Now fraud is being done through cyber fraud and digital arrest.
पनकी थाना प्रभारी  मनोज सिंह भदौरिया ने छात्राओं से कानूनी जानकारी साझा की - फोटो : स्रोत : पुलिस
कानपुर। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शुक्रवार को पनकी थाने में दोस्त पुलिस का आयोजन किया गया। सरदार पटेल एकेडमी पब्लिक स्कूल पनकी की छात्राओं को जागरूक किया गया। थाना प्रभारी मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि शातिर अपराधियों ने ठगी का तरीका बदल दिया है। अब साइबर फ्रॉड और डिजिटल अरेस्ट कर ठगी की जा रही है। बताया मोबाइल से फायदे के साथ नुकसान भी है। सिर्फ पढ़ाई और ज्ञान बढ़ाने के लिए ही मोबाइल का उपयोग करें। फेसबुक, इंस्टाग्राम का उपयोग सोच समझकर करें।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने कहा कि साइबर अपराधी लालच का जाल फेंकते हैं और पढ़े लिखे लोग फंस जाते हैं। इसलिए मुफ्त और बिना किसी योगदान के कोई उपहार या रकम दे रहा है तो सतर्क हो जाएं। अनजान कॉल पर भरोसा न करें और बहकावे में न आएं। किसी भी लिंक पर क्लिक करने से बचें। फ्राॅड होने पर टोल फ्री नंबर 1930 साइबर हेल्पलाइन और साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराएं।
विज्ञापन

महिला दरोगा वंदना ने छात्राओं को पुलिस की कार्यप्रणाली से लेकर सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। कहा कि पुलिस लोगों की मित्र है। हर परिस्थितियों में पुलिस मदद के लिए आगे रहती है। कोई वारदात या कोई संदिग्ध दिखता है तो तुरंत यूपी 112 पर सूचना दें। सूचना देने वाले का नाम पुलिस गोपनीय रखती है। शहरी क्षेत्र में पीआरवी पांच मिनट में और ग्रामीण क्षेत्रों में 10 मिनट के अंदर पहुंचती है। 24 घंटे पीआरवी की सेवा उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार में किसी भी महिला या किशोरी के साथ कोई घटना होती है तो तुरंत 1090 पर शिकायत दर्ज कराएं। सरदार पटेल एकेडमी पब्लिक स्कूल पनकी के प्रबंधक महेंद्र सिंह कटियार और प्रिंसिपल अविनाश कौर ने छात्राओं का उत्साह बढ़ाया।



सीसीटीएनएस की कार्यप्रणाली समझाई
महिला दरोगा वंदना ने सभी छात्राओं को थाना कार्यालय, अभिलेखागार, सीसीटीएनएस, हवालात और परिवार परामर्श केंद्र का भ्रमण कराया। उन्होंने बताया कि क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रेकिंग नेटवर्किंग सिस्टम (सीसीटीएनएस) पर ऑनलाइन एफआईआर दर्ज होती है और उसी पर विवेचना और चार्जशीट भी तैयार की जाती है। वहीं, अभिलेखागार में थाना क्षेत्र के सभी अपराधियों का ब्यौरा दर्ज रहता है। आवश्यकता पड़ने पर उसे निकाल कर कोर्ट में पेश किया जाता है। अपराधी को 24 घंटे हवालात में नहीं रखा जाता है। उसका चालान कर कोर्ट में पेश किया जाता है जहां से उसे जेल भेज दिया जाता है या उसे जमानत मिल जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed