फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Now Bahubali died

Kanpur News: अब बाहुबली ने तोड़ा दम

Wed, 27 Dec 2023 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Dec 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Now Bahubali died
इटावा। डेढ़ साल से बीमार सफारी पार्क के बब्बर शेर बाहुबली की मंगलवार की शाम मौत हो गई। उसका सफारी के अस्पताल में इलाज चल रहा था।
विज्ञापन


15 जनवरी 2018 को बाहुबली का जन्म सफारी में ही हुआ था। वह शेरनी जेसिका और शेर मनन की संतान था। डिप्टी डायरेक्टर ने बताया है कि बाहुबली मेगा कोलन बीमारी से पीड़ित था। उसका उपचार मथुरा वेटनरी कॉलेज के विशेषज्ञ डॉ. आरपी पांडे एवं डाॅ. मुकेश श्रीवास्तव के परामर्श के अनुसार चल रहा था। 10 नवंबर को उसकी हालत ज्यादा खराब हो गई थी।

न खाने-पीने की वजह से 23 नवंबर को पिछले पैरों से खड़े होने में असमर्थ हो गया। सात दिसंबर को सफारी पार्क के पशु चिकित्सालय में स्थानांतरित किया गया। इलाज के लिए गुजरात की विशेषज्ञ डॉ. भुवा सहित मथुरा बरेली तथा कानपुर की डॉक्टर से सहयोग लिया जा रहा था। मंगलवार की शाम 6 :15 बजे उसकी मौत हो गई। आईवीआरआई बरेली के विशेषज्ञों से बाहुबली का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed