{"_id":"58a33d294f1c1ba340d84e37","slug":"now-akhilesh-yadav-will-became-powerful-cm-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"अबकी अखिलेश ही संभालेंगे सत्ता की पूरी कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अबकी अखिलेश ही संभालेंगे सत्ता की पूरी कमान
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 14 Feb 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला के अामने-सामने कार्यक्रम काे संबाेधित करते सपा नेता संजय लाठर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय लाठर ने कहा है कि अगर प्रदेश में सपा-कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनी तो सत्ता के कई केंद्र नहीं होंगे। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ही ज्यादा ताकत के साथ कमान संभालेंगे। सपा सरकार ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। जनता गठबंधन का साथ पसंद कर रही है। मंगलवार को अमर उजाला के ‘आमने सामने’ कार्यक्रम में लाठर ने कहा कि अखिलेश-राहुल की जोड़ी अच्छी है और यह गठबंधन लंबा चलेगा।
विकास की मिसाल पेश की
लाठर ने कहा कि मुसलमान, नौजवान और किसान वर्ग का उन्हें समर्थन मिल रहा है। भाजपा ने बहुत नुकसान किया है, इसलिए यह तबका गठबंधन के साथ है। अखिलेश ने दो लाख करोड़ के प्रदेश के बजट को चार लाख करोड़ कर दिया। बिजली का पांच हजार करोड़ का बजट बढ़कर 50 हजार करोड़ कर गया। यही वजह है गांवों में अब 18 घंटे, कस्बों में 20 और महानगरों में 24 घंटे बिजली मिल रही है। अखिलेश ही ऐसे मुख्यमंत्री रहे जो दिल्ली में केंद्र सरकार के सामने कटोरा लेेकर नहीं खड़े हुए बल्कि प्रदेश के संसाधनों से बजट बढ़ाकर यूपी के विकास में लगाया। लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे इतने कम समय में बनाकर मिसाल पेश की। जमीन अधिगृहीत कर उसे बनाना बड़ी उपलब्धि है। कानपुर में तो एनएचएआई जीटी रोड और पुल भी वर्षों से नहीं बनवा सकी है।
नौजवानों की मुठ्ठी में होगी सरकार
लाठर ने कहा कि केंद्र सरकार डिजिटल और कैशलेश इंडिया की बात करती है। यूपी सरकार ने युवाओं को लैपटॉप बांटे और अगली सरकार में स्मार्टफोन देेकर नौजवानों की मुठ्ठी में सरकार सौंप देंगे। इस स्मार्टफोन में जिले के डीएम, एसपी, कमिश्नर, डीआईजी, आईजी से लेकर बिजली विभाग, शिक्षा और स्वास्थ्य समेत सभी विभागोें के एप होंगे। प्रमुख सचिव तक जुड़ रहेंगे। इसमें फौरन शिकायत करो और तय समय में उसका निदान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
अखिलेश ने किया राजधर्म का पालन
सीएम अखिलेश द्वारा पिता का विरोध करने के सवाल पर संजय लाठर ने कहा कि अखिलेश यादव ने राजधर्म निभाया है। जब वह राजनीति में रहकर एक राजनीतिक दल के मुखिया हैं तो उन्हें राजधर्म निभाना था। पूर्व पीएम अटल बिहारी बाजपेई ने भी गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को राजधर्म निभाने की नसीहत दी थी। मुलायम सिंह यादव पार्टी के संरक्षक हैं और उनकी भावना से पार्टी चल रही है। गठबंधन सरकार में शिवपाल की क्या भूमिका होगी, इस सवाल के जवाब में लाठर ने कहा कि आपके सामने है।
भाजपा-बसपा में नंबर 2-3 की लड़ाई
लाठर ने कहा कि बसपा तो प्रदेश में साफ हो गई है। भाजपा और बसपा में दूसरे और तीसरे नंबर की लड़ाई होगी। बसपा सरकार में थाने में बलात्कार होते थे और तीन-तीन सीएमओ की हत्या हुई। सपा में किसी गुुंडे बदमाश को शामिल नहीं किया गया, कितने लोगों को निकाला गया।