{"_id":"6afca9bdc5651617ca06ba84","slug":"notice-to-two-sanitation-workers-and-secretary-for-negligence-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-152235-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: लापरवाही पर दो सफाई कर्मियों और सचिव को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: लापरवाही पर दो सफाई कर्मियों और सचिव को नोटिस
Wed, 18 Nov 2026 12:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Wed, 18 Nov 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
संदलपुर। गांवों में सफाई व्यवस्था में लापरवाही और सरकारी कार्यों में उदासीनता बरतने पर मंगलवार को ब्लॉक के दो सफाई कर्मियों और एक पंचायत सचिव के खिलाफ कार्रवाई की गई। एडीओ पंचायत और बीडीओ ने तीनों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दो दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं।
ब्लॉक संदलपुर के एडीओ पंचायत रंजीत सिंह ने बताया कि 16 नवंबर को उन्होंने ग्राम पंचायत चमरौवा और सधुवापुर का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान दोनों ग्राम पंचायतों में तैनात सफाई कर्मी विवेक कुमार और प्रेमकुमार अनुपस्थित मिले। वहीं, गांवों में जगह-जगह गंदगी और जलभराव की स्थिति भी मिली। इस पर दोनों सफाई कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दो दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए हैं।
वहीं, बीडीओ संदीप कुमार ने बताया कि सभी पंचायत सचिवों को रोस्टर के अनुसार पंचायत सचिवालय में उपस्थित रहकर ग्रामीणों की समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद संदलपुर की पंचायत सचिव मधुलता लगातार लापरवाही बरत रही थीं। इस पर उनका दो दिन का वेतन रोकने के निर्देश देते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।