{"_id":"60fb1e698ebc3e58183f8aa8","slug":"notice-to-two-doctors-for-negligence-in-taking-samples-akbarpur-news-knp642015789","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैंपल लेने में लापरवाही पर दो चिकित्सकों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैंपल लेने में लापरवाही पर दो चिकित्सकों को नोटिस
विज्ञापन
कानपुर देहात। जिले में कोरोना जांच के लिए सैंपल लेने में स्वास्थ्य कर्मी लापरवाही बरत रहे हैं। अकबरपुर में गुरुवार को एक मॉल में एंबुलेंस चालक संदिग्धों का सैंपल लेते हुए मिला था। मामले की खबर प्रकाशित होने के बाद शुक्रवार को सीएचसी अधीक्षक ने सैंपल लेने गई टीम में शामिल दो डॉक्टरों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
कोरोना की तीसरी लहर से बचाव के लिए जिले में जांच के लिए तेजी से सैंपल लिए जा रहे हैं। रोजाना हजारों लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए मेडिकल कॉलेज भेजे जा रहे हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी सैंपल लेने के दौरान लापरवाही बरत रहे हैं। ऐसा ही कुछ मामला गुरुवार को अकबरपुर सीएचसी के स्वास्थ्य कर्मियों का सामने आया।
यहां जांच टीम में शामिल डॉ. मीना, डॉ. सोनिया सहित अन्य कर्मी नगर के एक मॉल में कर्मचारियों का सैंपल लेने पहुंचे थे। मॉल में पहुंचने के बाद चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी एक जगह बैठ गए वहीं एंबुलेंस चालक संदिग्धों का सैंपल लेता रहा। जानकारी के बाद विभाग में हड़कंप मचा।
विज्ञापन
शुक्रवार को टीम सीएचसी अधीक्षक डॉ. आईएच खान के सामने पहुंची तो सभी को फटकार लगाई गई। इसके बाद टीम में मौजूद दोनों डॉक्टरों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। अकबरपुर सीएचसी अधीक्षक डॉ. आईएचसी खान ने बताया कि दो चिकित्सकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। जवाब मिलने के बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी।