फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Notice to six professors of GSVM Medical College

कानपुर: जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के छह प्रोफेसरों को नोटिस, कोविड ड्यूटी न करने का था आरोप, पलटवार की तैयारी

Sat, 03 Jul 2021 09:46 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 03 Jul 2021 09:46 PM IST
सार

पूर्व प्राचार्य डॉ. आरबी कमल ने अपनी नाकामयाबी का ठीकरा मेडिकल कॉलेज के साथी प्रोफेसरों पर फोड़ा था। अपने तबादले के दिन ही उन्होंने विभागाध्यक्षों की लिखित शिकायत शासन से की थी।

विज्ञापन
Notice to six professors of GSVM Medical College
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शासन ने कोविड ड्यूटी न करने के आरोप में जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के छह प्रोफेसरों को नोटिस जारी कर 15 दिन में जवाब मांगा है। इन प्रोफेसरों की शिकायत पूर्व प्राचार्य डॉ. आरबी कमल ने की थी। ज्यादातर प्रोफेसरों का दावा है कि उन्होंने कोविड ड्यूटी की है।
विज्ञापन


इस पर वे नियमावली के हवाले के साथ सारे सुबूत इकट्ठा कर जोरदार पलटवार की तैयारी में जुट गए हैं। पूर्व प्राचार्य डॉ. आरबी कमल ने अपनी नाकामयाबी का ठीकरा मेडिकल कॉलेज के साथी प्रोफेसरों पर फोड़ा था। अपने तबादले के दिन ही उन्होंने विभागाध्यक्षों की लिखित शिकायत शासन से की थी।
विज्ञापन


इसमें हैलट की तत्कालीन प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ज्योति सक्सेना का भी नाम था, जिनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई कर दी गई और उन्हें यहां से हटा दिया गया। इसके बाद कम्यूनिटी मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. सीमा निगम को नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब सर्जरी विभागाध्यक्ष प्रो. जीडी यादव, पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष प्रो. महेंद्र सिंह, नेत्र रोग विभागाध्यक्ष डॉ. परवेज खान, डॉ, सौरभ सक्सेना को नोटिस मिला है। इन प्रोफेसरों का कहना है कि उन्होंने कोविड ड्यूटी की थी। डॉ. यादव न्यूरो साइंसेज कोविड अस्पताल के अधीक्षक रहे।


साथ ही क्वांरटीन टास्क फोर्स के चेयरमैन थे। बाद में ढाई महीने बरेली में कोविड प्रभारी के रूप में ड्यूटी की। डॉ. खान ने हैलट के कोविड अस्पतालों के अलावा मुरादाबाद जाकर कोविड ड्यूटी की। इसके अलावा किसी को भी शासन में शिकायत से पहले चेतावनी नोटिस नहीं मिला। प्रोफेसर ड्यूटी संबंधी सारे अभिलेख जुटाकर पलटवार की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed